खेल अकादमी के घुड़सवारों ने जीते 6 पदक

0

भोपाल। 03 से 05 दिसम्बर 2024 तक जूनियर नेशनल घुड़सवारी चैम्पियनशिप 2024 क्रॉस कन्ट्री इवेन्टिंग का अयोजन आर्मी पोलो एवं राइडिंग सेंटर 61 कैवलरी दिल्ली में किया गया। प्रतियोगिता में खेल अकादमी के जूनियर एवं सब जूनियर खिलाड़ियों ने अपने घुडसवारी खेल का शानदार प्रदर्शन कर क्रॉस कन्ट्री इवेन्टिंग में 03 स्वर्ण, 01 रजत और 02 कांस्य सहित कुल 06 पदक अर्जित किये।

दिल्ली में आयोजित इस घुड़सवारी प्रतियोगिता में सब जूनियर कैटेगरी में जयवंत नावले व दिविराज राठौड ने 01-01 कांस्य पदक प्राप्त किया। वही जूनियर केटेगरी में अर्जुन मलैया ने अपने घोडे़ लॅक पर सवार होकर व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक, मो. हम्जा अकील हार्लिकेन घोड़े पर सवारी कर रजत प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता के यूथ क्लास कैटेगरी में राजू सिह ने घुडसवारी का शानदार प्रदर्शन कर व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक और टीम स्पर्धा में राजू सिंह एवं मोक्श पटेल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण पूर्व खेल मंत्री म.प्र. यशोधराराजे सिंधिया और रोशन सोढी फाउण्डर मेम्बर आर्मी पोलो राइडर क्लब ने किया।

पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम –
1 जयवंत नावले – 01 कांस्य व्यक्तिगत सब जूनियर कैटेगरी
2. दिविराज राठोड – 01 कांस्य व्यक्तिगत सब जूनियर कैटेगरी
3. अर्जुन मलैया – 01 स्वर्ण व्यक्तिगत जूनियर केटेगरी
4. मो. हम्जा अकिल – 01 रजत व्यक्तिगत जूनियर केटेगरी
5 राजू सिंह – 01 स्वर्ण व्यक्तिगत यूथ क्लास कैटेगरी,5 राजू सिंह व मोक्श पटेल – 01 स्वर्ण टीम इवेंट यूथ क्लास कैटेगरी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here