23 साल की उम्र में कितना कमा चुके थे पृथ्वी शॉ, कोच ने बताया क्यों फिर गया उनका दिमाग

0

नई दिल्ली: आईपीएल नीलामी में कई खिलाड़ी नहीं बिके जिसमें एक भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ भी रहे जो आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा थे। इस बार की नीलामी में शॉ ने अपना बेस प्राइस घटाकर 75 लाख कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद उन्हें किसी भी टीम ने खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। शॉ को बेहद टैलेंटेड खिलाड़ी माना जाता है और दिल्ली के पूर्व कोच रिकी पोंटिंग ने भी ये बात हाल ही में कही थी कि उन्होंने जितने खिलाड़ियों के साथ काम किया था उनमें सबसे टैलेंटेड खिलाड़ियों में शॉ एक थे।

23 साल की उम्र में शॉ ने कमा लिए 30-40 करोड़

पृथ्वी शॉ के नीलामी में नहीं बिकने के बाद उनके नाम पर काफी चर्चा हो रही है और दिल्ली टीम के सहायक कोच प्रवीण आमरे ने भी उनके नहीं बिकने पर निराशा जाहिर की। आमरे ने इसके पीछे का कारण भी बताया कि आखिर वो क्यों नहीं बिके। आमरे ने टीओआई से बात करते हुए कहा कि शॉ को मैंने तीन साल पहले विनोद कांबली का उदाहरण दिया था क्योंकि मैंने कांबली का पतन होते हुए करीब से देखा था। इस पीढ़ी को कुछ चीजें सिखाना आसान नहीं है। डीसी द्वारा रिटेन किए जाने की वजह से पृथ्वी ने 23 साल की उम्र तक 30-40 करोड़ रुपये कमा लिए थे। क्या आईआईएम ग्रेजुएट को भी इतनी रकम मिल सकती है? जब आप इतनी कम उम्र में इतना कमाते हैं तो आप ध्यान भटक जाता है।

आईपीएल से पृथ्वी ने कमाए हैं 28.30 करोड़ रुपये

पृथ्वी शॉ ने साल 2018 में पहली बार आईपीएल खेला था और उस वक्त वो दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा बने थे। इस साल उन्हें दिल्ली ने 1.20 करोड़ में खरीदा था। इसके बाद वो इसी सैलरी के साथ दिल्ली के लिए 2021 तक यानी 4 साल तक खेलते रहे। इसके बाद दिल्ली ने उन्हें साल 2022 में 7.50 करोड़ में रिटेन किया था और फिर 2023 और 2024 में उनकी सैलरी 8 करोड़ हो गई। यानी आईपीएल में 7 साल में उन्होंने 28.30 करोड़ रुपये सैलरी के रूप में हासिल किए। इसके अलावा शॉ भारतीय टीम के लिए भी खेल चुके हैं साथ ही घरेलू मैचों के जरिए भी उन्होंने कमाई की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here