नई दिल्ली : पाकिस्तान की टीम का पहला सुपर 8 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था, जिससे टीम को अंक साझा करना पड़ा। अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान अपना दूसरा सुपर 8 मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला ग्रुप 2 में पहले जीत दर्ज करने वाली इंग्लैंड का भी दूसरा मैच होगा। इंग्लैंड यहां जीत हासिल कर सेमीफाइनल की दौड़ में अपनी स्थिति और मजबूत कर सकती है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहले सुपर 8 मैच रद्द हो गया था, जिसके चलते दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले। ऐसे में पाकिस्तान के लिए इस मैच में जीत हासिल करना बेहद जरूरी हो गया है। अगर पाकिस्तान यह मैच हार गया तो उसकी सेमीफाइनल की उम्मीदें और मुश्किल हो सकती हैं। पाकिस्तान का अगला मैच मेजबान श्रीलंका के खिलाफ होगा।
टी20 वर्ल्ड कप 2026, PAK vs ENG मैच लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
- T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड मैच कहां खेला जाएगा?
T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड के बीच मैच मंगलवार 24 फरवरी को पल्लीकेले के पल्लीकेले क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। - T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड मैच किस समय शुरू होगा?
T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड मैच शाम सात बजे (भारतीय समयानुसार) से खेला जाएगा। - T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड मैच के लिए टॉस कितने बजे होगा?
T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड मैच के लिए शाम 6:30 बजे टॉस होना है। - T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। - T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?
T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी।
ये हैं दोनों टीमों के स्क्वाड
पाकिस्तान टीम: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, नसीम शाह, ख्वाजा नफे।
इंग्लैंड टीम: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग, रेहान अहमद।

