हुकुम सिंह मेमोरियल क्रिकेट : लोकेश मालवीय के शानदार शतक से डा राजा 11 को मिली आसान जीत

0

भोपाल: पब्लिक वाणी मीडिया समूह एवं भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेले जा रहे हुकम सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में आज एकतरफ़ा मुकाबले मे रज़ा इलेवन ने मीडिया इलेवन को 104 रनों से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

स्थानीय ओल्ड कैम्पीयन खेल मैदान पर आज कॉर्पोरेट वर्ग में लीग का आखिरी मैच डॉक्टर रज़ा एकादश और मीडिया एकादश के मध्य खेला गया। मीडिया एकादश के कप्तान आर के यदुवंशी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डॉक्टर रज़ा एकादश ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 251 रन का विशाल स्कोर बनाया जिसमें लोकेश मालवीय ने 39 गेंद पर ताबड़तोड़ 106 रन की पारी खेली। उन्होंने 7 चोके और 11 छक्के मारे, जबकि डॉक्टर सैयद रज़ा ने 65 रन, रिज़वान ने 25 रन, शिवम ने 23 रन और शाहरुख ने 17 रन का योगदान दिया। मीडिया एकादश की तरफ से कप्तान राम कृष्ण यदुवंशी ने 54 रन देकर 2 विकेट लिए जबकि मुकेश विश्वकर्मा और विवेक साध्य को एक-एक विकेट मिला।

जवाबी पारी खेलने उतरी मीडिया एकादश की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी। जलील खान ने सर्वाधिक 42 रन, आनंद रज़क ने 30 रन, जबकि विवेक साध्य और अजय मौर्य ने क्रमशः 15-15 रनों का योगदान दिया। डॉक्टर रज़ा एकादश की तरफ से शिवम ने दो जबकि नादिर, अलीज़र और लोकेश मालवीय ने एक-एक विकेट लिया। लोकेश मालवीय को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वरिष्ठ क्रिकेटर विभव मिश्रा,डॉक्टर सैयद रज़ा और महफ़ूज़ अली ने प्रदान किया। इस मौके पर डॉक्टर सुशील सिंह ठाकुर आयोजन सचिव मौजूद थे।

आज के मैच :-

(1) मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी विरुद्ध क्रिकेट अकादमी प्रातः 9 बजे।

(2) सेमीफ़ाइनल कॉर्पोरेट वर्ग :-भोपाल स्ट्राइकर्स विरुद्ध वेदान्त सुपर किंग।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here