हुकुम सिंह ठाकुर स्मृति क्रिकेट: प्रारब्ध मिश्रा के दोहरे प्रदर्शन से मयंक अकादमी पहुंची फाइनल में,एनसीसीसी से होगा आज खिताबी मुकाबला 

0

भोपाल: पब्लिक वाणी मीडिया समूह एवं भोपाल संभाग क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित स्व. हुकम सिंह ठाकुर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट इंटर क्लब ग्रुप में आज मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी ने नर्मदापुरम संभाग को तीन विकेट से हराकर फ़ाइनल में प्रवेश किया। जहां उसका मुकाबला कल फाइनल में एनसीसीसी से सुबह 9:00 बजे से खेला जाएगा।

स्थानीय ओल्ड केम्पीयन क्रिकेट मैदान पर आज इंटरक्लब ग्रुप में मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी के कप्तान प्रारब्ध मिश्रा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नर्मदापुरम संभाग की टीम 230 /10 रन बनाकर ऑलआउट हो गई जिसमें अथर्व महाजन ने 50 रन,अयान एस ने 56 रन और माधव शर्मा ने 47 रनों का योगदान दिया। मयंक चतुर्वेदी अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शिवांश चतुर्वेदी और प्रभांशु शुक्ला ने क्रमशः तीन-तीन जबकि प्रारब्ध मिश्रा और पीयूष सिंह ने क्रमश: 2-2 विकेट लिए।

जवाबी पारी खेलने उतरी मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी ने 40 ओवर में प्रियांशु प्राण के आकर्षक 59 रन, कप्तान प्रारब्ध मिश्रा के नाबाद 53*रन ,क्रिश मल्होत्रा के नाबाद 48*और पीयूष सिंह के 26 रनों की बदौलत 231/3 रन बनाकर यह मैच 7 विकेट से जीत लिया। नर्मदापुरम संभाग की तरफ से गेन्दबाज़ी करते हुए साहिल शेख ने दो विकेट जबकि करन यादव ने एक विकेट लिए।मयंक चतुर्वेदी अकादमी के कप्तान प्रारब्ध मिश्रा को दोहरे प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। आज मैच से पूर्व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह ने।इस अवसर पर अंशुल तिवारी अध्यक्ष राजगढ़ ज़िला क्रिकेट संघ एवं संजय रघुवंशी कार्यकारिणी सदस्य भोपाल संभाग क्रिकेट संघ उपस्थित थे ।

आज का मैच :-फाइनल ( क्लब ग्रुप ) मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी विरुद्ध एन सी सी सी प्रातः 9 बजे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here