हुकुम सिंह ठाकुर स्मृति क्रिकेट: एनसीसीसी ने फेथ क्लब को तीन विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया

0

भोपाल: पब्लिक वाणी मीडिया ग्रुप एवं भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित स्वर्गीय हुकुम सिंह ठाकुर क्रिकेट प्रतियोगिता में आज एनसीसीसी ने फेथ क्लब को तीन विकेट से हराकर ओपन वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया।

ओल्ड चैंपियन मैदान पर खेली जा रही प्रतियोगिता में आज एनसीसीसी टीम के कप्तान प्रियांशु शुक्ला ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फ़ैसला किया। फेथ क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 261/10 रन बनाये। कप्तान पृथ्वीराज सिंह तोमर ने 44,गौरव पिचौनिया ने 55,और त्रिपुरेश सिंह ने आतिशी बल्लेबाज़ी करते हुए 40 रन बनाये।एनसीसीसी की ओर से कप्तान प्रियांशु शुक्ला , आकाश सिंह एवं अभिराज खरे ने क्रमश: 2-2 विकेट लिए ।

जवाबी पारी खेलते हुए एनसीसीसी टीम ने 34.3ओवर 7 विकेट खोकर 262 रन बनाकर मैच को 3 विकेट से जीतकर फाइनल मे प्रवेश किया। नवीन सिंह चौहान ने आतिशी बल्लेबाज़ी करते हुए नाबाद 77,गौरांग जाधवानीं ने 44,अभिराज खरे ने 27 रन बनाये। फेथ की ओर से त्रिपुरेश सिंह ने 3,जबकि राजनायक और पृथ्वीराज सिंह तोमर ने क्रमश:2-2 विकेटलिए ।मैच में शानदार बल्लेबाज़ी के लिए नवीन सिंह चौहान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वरिष्ठ क्रिकेटर कैलाश मालवीय,अतुल दुबे ,सुभाष बोराना और हीरु शर्मा ने प्रदान किया।,इस अवसर पर हेमंत सूदन,सुशील श्रीवास्तव एवं जसवंत वर्मा उपस्थित थे।

आज का मैच :-दूसरा सेमीफ़ाइनल मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी विरुद्ध नर्मदापुरम संभाग प्रातः 9 बजे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here