ICC ने की टी20 में नए पावरप्ले नियमों की घोषणा, ओवर्स कटने पर लागू होगा

0

नई दिल्ली: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने टी20 में नए पावरप्ले नियमों की घोषणा की। यह नियम बारिश होने या किसी अन्य कारण से ओवर्स कटने पर लागू होगा। ओवर कटने पर पावरप्ले की अवधि ओवर के बजा गेंद के अनुसार तय होगी। मौजूदा नियमों के अनुसार 20 ओवर की पारी में पहले छह ओवर पावरप्ले होते हैं। मैच छोटा होने पर कुछ मामलों में पावरप्ले ओवर तक राउंड ऑफ करना कई बार बड़ा अंतर पैदा कर देता है। जुलाई 2025 से लागू होने वाले नए नियमों के अनुसार 8 ओवर के मैच में अब 2.2 ओवर का पावरप्ले होगा। यानी 14 गेंद तक 30 यार्ड के बाहर 2 फील्डर होंगे। 9 ओवर के मैच में 2.4 ओवर का पावरप्ले होगा। इससे अनुपात 30% के करीब रहता है। इसी प्रकार पांच ओवर की पारी में 1.3 ओवर पावरप्ले के होंगे।

10 ओवर की पारी में तीन ओवर पावरप्ले के होंगे

ICC की वेबसाइट पर दी गई तालिका के अनुसार छह ओवर के मैच में 1.5 ओवर पावरप्ले के होंगे, 7 ओवर के मैच में 2.1 ओवर पावरप्ले के होंगे। 10 ओवर की पारी में तीन ओवर पावरप्ले के होंगे। 11 ओवर की पारी में 3.2 ओवर पावरप्ले के होंगे, जबकि 12 ओवर की पारी में 3.4 ओवर पावरप्ले के होंगे।

4.5 ओवर का पावरप्ले

ICC के अनुसार 13 ओवर की पारी के लिए 3.5 ओवर का पावरप्ले होगा, 14 ओवर की पारी के लिए 4.1 ओवर का पावरप्ले होगा, 15 ओवर की पारी के लिए 4.3 ओवर का पावरप्ले होगा और 16 ओवर की पारी के लिए 4.5 ओवर का पावरप्ले होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here