31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए अधिकारियों की घोषणा, ICC ने किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली : T20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। खिताब से बस दो कदम दूर खड़ी चार बड़ी टीमों के बीच जंग से पहले अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एक अहम घोषणा कर दी है। सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए अंपायर और मैच रेफरी के नामों का ऐलान कर दिया गया है। ICC के मुताबिक, कोलकाता और मुंबई में खेले जाने वाले नॉकआउट मुकाबलों के लिए अमीरात ICC एलीट पैनल के अनुभवी अंपायर जिम्मेदारी संभालेंगे। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाले पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे।

इस मुकाबले में रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ ऑन-फील्ड अंपायर की भूमिका में होंगे। इलिंगवर्थ इससे पहले भी T20 वर्ल्ड कप के बड़े मुकाबलों में अंपायरिंग कर चुके हैं, जबकि व्हार्फ ने भी टूर्नामेंट में अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं। पहले सेमीफाइनल में नितिन मेनन तीसरे अंपायर की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि मैच रेफरी की जिम्मेदारी जवागल श्रीनाथ संभालेंगे।

सेमीफाइनल-1: साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड (4 मार्च, कोलकाता)

ऑन-फील्ड अंपायर: रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ
थर्ड अंपायर: नितिन मेनन
फोर्थ अंपायर: रॉड टकर
मैच रेफरी: जवागल श्रीनाथ

मुंबई में होने वाला दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। इस मैच में न्यूजीलैंड के क्रिस गैफनी और साउथ अफ्रीका के अल्लाउद्दीन पलेकर फील्ड अंपायर होंगे। क्रिस गैफनी इससे पहले भी बड़े ICC मुकाबलों में अंपायरिंग कर चुके हैं। पलेकर ने भी मौजूदा टूर्नामेंट में इंग्लैंड और भारत के मैचों में जिम्मेदारी निभाई है। एंडी पाइक्रॉफ्ट मैच रेफरी की भूमिका में होंगे।

सेमीफाइनल-2: भारत बनाम इंग्लैंड (5 मार्च, मुंबई)

ऑन-फील्ड अंपायर: क्रिस गैफनी और अल्लाउद्दीन पलेकर
थर्ड अंपायर: एड्रियन होल्डस्टॉक
फोर्थ अंपायर: पॉल रिेफेल
मैच रेफरी: एंडी पाइक्रॉफ्ट

सेमीफाइनल में भिड़ंत तय, रोमांच चरम पर

T20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर अंपायरों और रेफरी की भूमिका बेहद अहम होती है। नॉकआउट मुकाबलों में लिया गया हर फैसला मैच का रुख बदल सकता है। ऐसे में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अनुभवी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है, ताकि मुकाबला पूरी तरह से ट्रांसफर और निष्पक्षता के साथ संपन्न हो सके। अब फैंस की नजरें सेमीफाइनल मुकाबलों पर टिकी हैं। मुंबई और कोलकाता में होने वाले इन हाई-वोल्टेज मैचों के बाद ही तय होगा कि फाइनल में कौन सी दो टीमें खिताब के लिए आमने-सामने होंगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles