ICC ODI World Cup 2027: इस विश्व कप में 14 टीम में हिस्सा लेंगी

0

इंदौर: साल 2027 में होने वाले आईसीसी विश्व कप के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। वनडे विश्व कप 2027 तीन देशों- दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में अक्टूबर और नवंबर में खेला जाएगा। इस विश्व कप में 14 टीम में हिस्सा लेंगी। यह विश्व कप दक्षिण अफ्रीका के आठ शहरों में खेला जाएगा। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी पोलत्सी मोसेकी ने बताया कि विश्व कप के सभी मैच स्थलों का चयन होटल रूम और हवाईअड्डों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। उन्होंने कहा कि बेनोनी, जेबी मार्क्स ओवल और डायमंड ओवल को मैच स्थलों के रूप में नहीं चुनना बड़ा मुश्किल रहा। हमें कुल मिलाकर केवल 11 मैच स्थल ही चुनने थे। इस दौरान कई चीजों को ध्यान में रखा गया।

मेजबान के तौर पर दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश मिलेगा, जबकि नामीबिया को अफ्रीकन क्वालिफायर्स से गुजरना पड़ेगा। दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख मैच स्थलों में जोहानसबर्ग का वांडरर्स, प्रिटोरिया का सेंचुरियन पार्क, डरबन का किंग्समिड, पर्ल का बोलैंड पार्क, केपटाउन का न्यूलैंड्स, ब्लोमफोंटेन का मेंगुंग ओवल, ईस्ट लंदन का बफेलो पार्क और गेबारह के सेंट जार्ज पार्क शामिल है। कुछ अन्य मैच सह मेजबान जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेले जाएंगे।

विश्व कप के बारे में
आईसीसी वनडे रैंकिंग की शीर्ष आठ टीमें आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 में सीधे प्रवेश करेगी, जबकि शेष चार स्थान क्वालिफायर्स के जरिये प्रवेश करेंगी। टूर्नामेंट की टीमों को सात-सात के दो समूहों में बांटा जाएगा। विश्व कप 2003 की तरह ग्रुप स्तर पर सभी टीमें एक-दूसरे से एक बार भिड़ेगी। प्रत्येक समूह से शीर्ष तीन टीमें सुपर सिक्स में प्रवेश करेगी। इसके बाद सेमीफाइनल व फाइनल के नाक आउट दौर होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here