22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026

ICC Rankings: वरुण की बादशाहत खत्म, अभिषेक नंबर 1 और संजू-इशान को रैंकिंग में फायदा

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद आईसीसी ने ताजा रैंकिंग 11 मार्च (बुधवार) को जारी कर दी है। इस रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों को खास फायदा हुआ है। लंबे समय तक टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर 1 पर काबिज वरुण चक्रवर्ती की बादशाहत अब राशिद खान ने खत्म कर दी है। वहीं बल्लेबाजों में अभिषेक शर्मा अभी भी नंबर 1 पर बने हुए हैं। भारत के टॉप स्कोरर संजू सैमसन और इशान किशन को भी रैंकिंग में बंपर फायदा हुआ है।

इशान किशन का जलवा और संजू सैमसन का कमाल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 317 रन बनाने वाले इशान किशन अब बल्लेबाजों की रैंकिंग में अभिषेक शर्मा के बाद नंबर 2 स्थान पर आ गए हैं। इशान को इस रैंकिंग में दो स्थानों का फायदा मिला है। वहीं साहिबजादा फरहान नंबर 3 और फिल साल्ट नंबर 4 पर खिसक गए हैं। अभिषेक शर्मा के पास 875 रेटिंग पॉइंट्स हैं और इशान किशन उनके बेहद करीब, 871 रेटिंग अंक तक पहुंच गए हैं। अब भारत को लंबे समय तक कोई टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेलना है, इसलिए संभावना है कि इस अवधि में इशान शायद अभिषेक को पीछे नहीं कर पाएंगे।

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 5 पारियां खेलकर 321 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बने। पिछले हफ्ते संजू 25 स्थान के फायदे के साथ 65 से 40वें स्थान पर आए थे। इस बार संजू को 18 स्थान का फायदा हुआ है और अब वह 22वें पायदान पर आ गए हैं। शिवम दुबे को भी 4 स्थान का फायदा हुआ और वह 31वें से 27वें स्थान पर पहुंचे। कप्ता सूर्यकुमार यादव को घाटा हुआ है और वह 7वें से 9वें पायदान पर लुढ़क गए। जबकि तिलक वर्मा को छठे से सातवें पर फिसलना पड़ा है।

वरुण चक्रवर्ती की बादशाहत का अंत

भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जसप्रीत बुमराह के साथ संयुक्त रूप से सर्वाधिक 14 विकेट लेने वाले वरुण चक्रवर्ती को रैंकिंग में नुकसान उठाना पड़ा है। लंबे समय तक नंबर 1 रहे वरुण अब यह पायदान गंवा चुके हैं, और राशिद खान दुनिया के नए नंबर 1 टी20 गेंदबाज बन गए हैं। वरुण के अब 740 रेटिंग अंक हैं, जबकि राशिद के 753 अंक हैं। वहीं, फाइनल मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच बने जसप्रीत बुमराह एक स्थान का फायदा उठाकर 7वें से छठे पायदान पर पहुंच गए हैं। अक्षर पटेल 6 स्थान के फायदे के साथ अब 17वें स्थान पर हैं, जबकि अर्शदीप सिंह तीन स्थान का नुकसान उठाकर 16वें पायदान पर हैं। भारतीय टीम वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट में नंबर 1 पर काबिज है, जबकि टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया चौथे स्थान पर है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles