ICC की नई लिस्ट जारी: वनडे, टी20 और टेस्ट में टॉप-3 बैटर, बॉलर और ऑलराउंडर घोषित

0

नई दिल्ली : आईसीसी ने साल 2025 के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 फॉर्मेट में टॉप-3 बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडरों का चयन कर लिया है। खिलाड़ियों का यह चयन पूरे साल उनके शानदार प्रदर्शन और निरंतरता के आधार पर किया गया है। खास बात यह रही कि आईसीसी की इस सूची में भारतीय खिलाड़ियों का जबरदस्त दबदबा देखने को मिला, जिन्होंने अलग-अलग फॉर्मेट में अपनी प्रतिभा और क्लास से दुनिया को प्रभावित किया।

टी20 में अभिषेक का जलवा, बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज

टी20 प्रारूप की बात करें तो आईसीसी ने टॉप 3 बल्लेबाजों में अभिषेक शर्मा को नंबर 1, फिल साल्ट को नंबर 2 जबकि तिलक वर्मा को तीसरे नंबर पर रखा। गेंदबाजों की लिस्ट में आईसीसी ने वरुण चक्रवर्ती को नंबर 1, जैकब डफी को नंबर 2 तो वहीं तीसरे नंबर पर राशिद खान को जगह दी जबकि ऑलराउंडर्स की लिस्ट में सैम अयूब को नंबर 1, सिकंदर रजा को नंबर 2 जबकि रोस्टन चेज को तीसरे पायदान पर जगह दी।

वनडे में रोहित का दबदबा, नंबर-1 बैटर घोषित

वनडे फॉर्मेट की बात करें तो आईसीसी ने रोहित शर्मा को नंबर-1 बल्लेबाज चुना है, जबकि विराट कोहली दूसरे और डेरिल मिचेल तीसरे स्थान पर रहे। गेंदबाजों की सूची में राशिद खान ने पहला स्थान हासिल किया, जोफ्रा आर्चर दूसरे नंबर पर रहे और कुलदीप यादव को तीसरा स्थान मिला। वहीं साल 2025 के वनडे ऑलराउंडरों की रैंकिंग में अजमतुल्लाह उमरजई नंबर-1 बने, उनके बाद दूसरे स्थान पर सिकंदर रजा और तीसरे नंबर पर मोहम्मद नबी रहे।

टेस्ट में जो रूट का जलवा, नंबर-1 बल्लेबाज घोषित

साल 2025 के टेस्ट फॉर्मेट में आईसीसी ने जो रूट को नंबर-1 बल्लेबाज के रूप में चुना है। दूसरे नंबर पर हैरी ब्रुक और तीसरे स्थान पर केन विलियमसन रहे। गेंदबाजों की सूची में जसप्रीत बुमराह ने पहला स्थान हासिल किया, मिचेल स्टार्क दूसरे और नोमान अली तीसरे नंबर पर रहे। ऑलराउंडरों में रविंद्र जडेजा को नंबर-1, मार्को यानसेन को नंबर-2 और बेन स्टोक्स को तीसरे स्थान पर रखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here