IPL 2025 में आईसीसी के नियम होंगे लागू, शेड्यूल को लेकर भी आया बड़ा अपडेट

0

नई दिल्ली: आईपीएल के 18वें सीजन का आगाज 23 मार्च से हो रहा है. हालांकि, अब तक पूरे सीजन का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है. क्रिकेट फैंस बेसब्री से पूरे शेड्यूल का इंतजार कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई अगले हफ्ते लीग का पूरा शेड्यूल जारी करेगा. आईपीएल का शेड्यूल चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने से पहले जारी कर दिया जाएगा. ऐसा माना जा रहा है आईपीएल का आगाज 21 मार्च को होगा, तो फाइनल मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा. वहीं, इस बार आईपीएल सीजन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. दरअसल, इस सीजन से आईसीसी के आचार संहिता नियमों का लागू किया जा सकता है.

इस नियम के लागू होने के बाद आईपीएल टीमों को आईसीसी के आचार संहिता के नियमों का पालन करना होगा. इससे पहले आईपीएल के अपने नियम होते थे. हालांकि, अब इस टूर्नामेंट में आईसीसी के नियमों का पालन किया जाएगा. इसके अलावा इस सीजन इम्पैक्ट प्लेयर रूल जारी रहेगा. दरअसल, पिछले सीजन इम्पैक्ट प्लेयर रूल पर काफी बवाल हुआ था. रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ियों ने इम्पैक्ट प्लेयर रूल के खिलाफ अपनी प्रतिक्रिया दी थी. बहरहाल, आईपीएल के 18वें सीजन में इम्पैक्ट प्लेयर रूल कायम रखा गया है.

इससे पहले पिछले दिनों आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 का आयोजन हुआ था. इस मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे. लखनऊ सुपर जॉयंट्स ने ऋषभ पंत को रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपए में खरीदा था. इसके अलावा पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा. जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपए में खरीदा था. बहरहाल, इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी. अब तक कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 बार टाइटल जीता. जबकि मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने रिकॉर्ड 5-5 बार खिताब अपने नाम किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here