26.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

एशिया कप के दौरान ICC का बड़ा ऐलान, मोहम्मद सिराज बने स्पेशल अवॉर्ड के हकदार

नई दिल्ली: एशिया कप 2025 के दौरान भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज के लिए बड़ी खुशखबरी आई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गेंदबाज़ी के दम पर उन्होंने ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड अपने नाम किया। सिराज इस समय एशिया कप में टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में उनके यादगार प्रदर्शन ने उन्हें अगस्त महीने का यह सम्मान दिलाया। उन्होंने इस रेस में न्यूजीलैंड के मैट हेनरी और वेस्टइंडीज़ के जेडन सील्स को पछाड़ते हुए यह खिताब जीता।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के निर्णायक पांचवें मुकाबले में मोहम्मद सिराज हीरो बनकर उभरे। आखिरी दिन उनकी धारदार गेंदबाज़ी ने भारत को 6 रन से रोमांचक जीत दिलाई। सिराज ने पूरे मैच में कुल 9 विकेट झटके, जिसमें पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 5 विकेट शामिल थे। उनकी शानदार गेंदबाज़ी की बदौलत भारतीय टीम ने सीरीज़ 2-2 से बराबर कर एंडरसन–तेंदुलकर ट्रॉफी अपने नाम बनाए रखी।

इंग्लैंड दौरा मेरे करियर का सबसे मुश्किल चैलेंज: मोहम्मद सिराज

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अवार्ड जीतने के बाद मोहम्मद सिराज ने खुशी जताते हुए कहा कि ICC प्लेयर ऑफ द मंथ चुना जाना उनके लिए बहुत सम्मान की बात है। उन्होंने एंडरसन–तेंदुलकर ट्रॉफी सीरीज़ को अपने करियर की सबसे मुश्किल प्रतियोगिताओं में से एक बताया और कहा कि उन्हें गर्व है कि अहम मौकों पर टीम के लिए योगदान दे सके। इंग्लैंड की परिस्थितियों और मजबूत बैटिंग लाइनअप के खिलाफ गेंदबाज़ी करना चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन इससे उनका सर्वश्रेष्ठ सामने आया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सिराज ने यह भी कहा कि यह अवॉर्ड जितना उनका है, उतना ही उनके साथियों और सपोर्ट स्टाफ का भी है, जिनकी लगातार हौसलाअफ़ज़ाई और भरोसे ने उन्हें प्रेरित किया। उन्होंने आगे वादा किया कि वह कड़ी मेहनत जारी रखेंगे और भारत की जर्सी पहनकर हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देंगे।

आयरलैंड की स्टार खिलाड़ी ने जीता वुमेंस कैटेगरी का अवॉर्ड

वुमेंस कैटेगरी में आयरलैंड की ऑलराउंडर ओर्ला प्रेंडरगैस्ट को अगस्त का प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया। पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू T20 सीरीज़ में उन्होंने 144 रन बनाने के साथ 4 विकेट झटके, जिसकी बदौलत आयरलैंड ने सीरीज़ 2-1 से अपने नाम की। इसके अलावा, ICC विमेंस T20 वर्ल्ड कप यूरोप क्वालिफायर में भी उनका जलवा जारी रहा, जहां उन्होंने अगस्त महीने में कुल 244 रन बनाए और 7 विकेट हासिल किए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जीतने के बाद ओर्ला ने खुशी जताते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने ICC और उनके लिए वोट करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया, साथ ही अपने साथियों और सपोर्ट स्टाफ को भी इस सफलता का श्रेय दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles