प्रबल प्रताप सिंह तोमर (रघु भैया) वर्ल्ड पैरा एथेलेटिक्स चैंपियनशिप की आयोजन समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त

0

भाेपाल, 15 सितंबर 2025। युवा समाजसेवी एवं खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए समर्पित प्रबल प्रताप सिंह तोमर ( रघु भैया) को 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड पैरा एथेलेटिक्स चैंपियनशिप की आयोजन समिति में उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस वर्ल्ड पैरा एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 से अधिक देशों के ढाई हजार से अधिक पैरा एथलीट भाग लेंगे। यह पहला अवसर है जब भारत इस प्रतिष्ठापूर्ण खेल प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के नेतृत्व में पैरा आलंपिक कमेटी इंडिया द्वारा वर्ल्ड पैरा एथेलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि प्रबल प्रताप सिंह तोमर (रघु भैया) खेलों के विकास एवं खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए समर्पित हैं एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन का विस्तृत अनुभव रखते हैं। प्रबल प्रताप सिंह तोमर दिल्ली लॉन टेनिस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भी हैं। इसके साथ ही वे ग्वालियर में प्रो पंजा लीग ( पीपीएल) का प्रतिष्ठापूर्ण एवं सफल आयोजन भी करा चुके हैं। प्रबल प्रताप सिंह तोमर युवाओं में लोकप्रिय हैं एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ कर कई कार्यों में सतत संलग्न हैं। तोमर ने इस वर्ल्ड पैरा एथेलेटिक्स चैंपियनशिप की आयोजन समिति में उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर माननीय केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया जी, अध्यक्ष पैरा आलंपिक कमेटी इंडिया देवेंद्र का आभार व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here