भोपाल। आईईएस की टीम ने कॉरपोरेट कॉलेज द्वारा आयोजित वालीबॉल टूर्नामेंट जीत लिया है। उसने फाइनल मुकाबले में एलएनसीटी को 2-1 से हराया। आनंद को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। विजेता टीम ने इससे पहले टीआईटी को 2-0 से और मेजबान कॉरपोरेट को कॉलेज को 2-0 से हराया था। इसके लिए उसे एक हजार रुपए का पुरस्कार प्रदान किया गया।
आईईएस ने जीता आखिरी क्वार्टर फाइनल
मैन ऑफ द मैच कमलेश (11 रन और 5 विकेट) के दोहरे प्रदर्शन से मेजबान आईईएस कॉलेज ने बंसल कॉलेज को तीन विकेट से हराते हुए यहां 11वें स्पोर्ट्स कॉर्निवाल के तहत आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सोमवार को खेले गए आखिरी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सिक्का गंवाकर खेलने उतरी बंसल कॉलेज की टीम ने 9/119 रन बनाए। जवाब में आईईएस ने आखिरी गेंद पर गौरव जैक के चौके की मदद से तीन विकेट रहते जीत दर्ज कर ली। इससे पहले आईईएस ग्रुप के मानव संसाधन और प्रशासनिक विभाग की निदेशक सुपर्णा विश्वास ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

