आईएफएस मीट–2026: भोपाल में खेलकूद प्रतियोगिताएं उत्साह और सौहार्द के साथ संपन्न

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। Indian Forest Service मीट–2026, मध्य प्रदेश के अंतर्गत 31 जनवरी 2026 को एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भोपाल में सफलतापूर्वक किया गया। प्रतियोगिताएं पूरे दिन उत्साहपूर्ण, अनुशासित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुईं। खेलकूद कार्यक्रम का शुभारंभ आदरणीया डॉ. कल्पना अम्बाडे द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, मध्य प्रदेश, वी. एन. अम्बाडे ने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना, अनुशासन और निष्पक्षता की शपथ दिलाई। शपथ के दौरान प्रतिभागियों ने ईमानदारी और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने, निर्धारित नियमों का पालन करने, निर्णायकों और आयोजकों का सम्मान करने तथा जीत और हार को समान भाव से स्वीकार करने का संकल्प लिया।

आईएफएस मीट–2026 के खेल कार्यक्रम में वॉलीबॉल, क्रिकेट, रस्साकशी और पतंगबाजी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके अलावा महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष खेल गतिविधियां भी रखी गईं, जिनमें लेमन रेस, बोरा रेस, फ्रॉग रेस, म्यूजिकल चेयर और ट्रेजर हंट शामिल रहीं। इन सभी प्रतियोगिताओं में भारतीय वन सेवा के अधिकारियों और उनके परिजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here