IISERB चैलेंजर्स की शानदार जीत, आयकर विभाग भोपाल को 6 विकेट से हराया

0

भोपाल: नेहरू नगर पुलिस लाइन ग्राउंड पर खेले जा रहे गए 2ND वैभव चांदेकर स्मृति डिपार्टमेंटल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में IISERB चैलेंजर्स ने आयकर विभाग भोपाल को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। विजेता टीम की ओर से मुकेश कनौजिया और सुभु ने शानदार अर्धशतक लगाकर अपनी टीम को विजय दिलाई।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने उतरी IISERB की टीम ने विपक्षी बल्लेबाज़ों पर शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आयकर विभाग ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। प्रशांत राय ने सबसे ज़्यादा 51 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे। सौरभ चौहान ने 32 गेंदों में 41 रन बनाए जबकि अरुण राजक ने अंत में तेज़ 19 रन जोड़कर स्कोर को सम्मानजनक स्तर तक पहुँचाया।IISERB चैलेंजर्स के गेंदबाज़ों में विष्णु और अरुण राजक ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 3-3 विकेट चटकाए। मुकेश कन्नौजिया ने भी एक विकेट लिया और रन गति को बांधे रखा।

162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए IISERB की टीम ने तेज़ और आक्रामक शुरुआत की। ओपनर सुभु और मुकेश कन्नौजिया ने 132 रनों की साझेदारी कर टीम को मज़बूत स्थिति में पहुँचा दिया। सुभु ने 45 गेंदों में 54 रन बनाए जबकि मुकेश कन्नौजिया ने 68 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 1 छक्का शामिल था। अंत में विष्णु और आकाश मौर्या ने टीम को 19वें ओवर में ही जीत दिला दी। IISERB चैलेंजर्स ने यह मुकाबला 6 विकेट से जीतकर टूर्नामेंट की अंकतालिका में मज़बूती से जगह बना ली है। उनके खिलाड़ियों का प्रदर्शन बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों विभागों में सराहनीय रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here