भोपाल मास्टर्स हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन

0

एमटीएफसी, भोपाल ने एडवेंचर एंड मास्टर स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा आयोजित मास्टर्स हॉकी कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भोपाल हॉकी का गौरव बढ़ाया. 40+ आयु वर्ग में टीम दूसरे और 50+ आयु वर्ग में तीसरे स्थान पर रही. 40+ आयु वर्ग के फाइनल में भोपाल के असद कमाल मैन ऑफ़ द फाइनल रहे.

देश के प्रख्यात शिवाजी स्टेडियम, दिल्ली में संपन्न मास्टर्स कप में भोपाल हॉकी के लिए उपलब्धि अर्जित कर शहर लौटी टीम के सदस्यों ने आज नवागत खेल संचालक चंचल शेखर से मुलाक़ात की. श्री शेखर ने टीम का बधाई देते हुए कहा कि आपके द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर किया गया प्रदर्शन अनुकरणीय है. जो युवाओं को प्रेरित करेगा.40+ आयु वर्ग के ख़िताबी मुकाबले में भोपाल टीम गुजरात से 1-4 से पराजित हुए. जबकि 50+ आयु वर्ग में भोपाल ने दिल्ली कस्टम को 2-0 से हराकर तीसरा स्थान अर्जित किया. टीम के कोच शमशेर खान और मैनेजर मुजीब उल गनी थे. टीम में इंटरनेशनल प्लेयर हसरत कुरैशी, अल्ताफ उर रहमान जैसे खिलाड़ी भी शामिल थे.
असद कमाल, मैन ऑफ़ द फाइनल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here