2025 में 56 दिन के अंदर न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को छठी बार हराया, वनडे में प्रदर्शन का पूरा रिकॉर्ड

0

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को शनिवार (5 अप्रैल) को 3 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में भी हरा दिया। इस तरह पाकिस्तान का क्लीन स्वीप हुआ और 2025 में मोहम्मद रिजवान की टीम का वनडे में खराब प्रदर्शन जारी रहा। माउंट माउंगानुई में गीली आउट फील्ड के कारण 42-42 ओवर के मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवर में 8 विकेट पर 264 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 40 ओवर में 221 रन पर आउट हो गई। न्यूजीलैंड को 43 रन से जीत मिली।

न्यूजीलैंड के लिए कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने 59 और राइज मारिउ ने 58 रन की पारी खेली। इसके अलावा डेरिल मिचेल ने 43 और हेनरी निकोलस ने 31 रन बनाए। पाकिस्तान के अकिफ जावेज ने 4 विकेट लिए। नसीम शाह को 2 विकेट मिले। फहीम अशरफ और सुफियान मुकीम को 1-1 विकेट मिले। पाकिस्तान के लिए बाबर आजम 50 रन बनाए। कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 37 रन की पारी खेली। अब्दुल्लाह शफीक और तैय्यब ताहिर ने 33-33 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए बेन सीयर्स ने 5 विकेट लिए। जैकब डफी ने 2 विकेट लिए। माइकल ब्रेसवेल, मुहम्मद अब्बास और डेरिल मिचेल ने 1-1 विकेट लिए।

3-0 से क्लीन स्वीप किया

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान का 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। 2025 में 56 दिन के अंदर न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को छठी बार हराया है। मोहम्मद रिजवान की टीम 2025 में जीत के लिए तरस गई है। उसे 9 में 7 वनडे में हार का सामना करना पड़ा है। 1 में जीत मिली है और 1 मैच बारिश से धुल गया था।

पाकिस्तान का 2025 में वनडे में प्रदर्शन
टीम परिणाम अंतर जगह दिन
न्यूजीलैंड हार 78 रन लाहौर 8 फरवरी 2025
साउथ अफ्रीका जीत 6 विकेट कराची 12 फरवरी 2025
न्यूजीलैंड हार 5 विकेट कराची 14 फरवरी 2025
न्यूजीलैंड हार 60 रन कराची 19 फरवरी 2025
भारत हार 6 विकेट दुबई (डीआईसीएस) 23 फरवरी 2025
बांग्लादेश रद्द रावलपिंडी 27 फरवरी 2025
न्यूजीलैंड हार 73 रन नेपियर 29 मार्च 2025
न्यूजीलैंड हार 84 रन हैमिल्टन 2 अप्रैल 2025
न्यूजीलैंड हार 43 रन माउंट माउंगानुई 5 अप्रैल 2025

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here