नई दिल्ली: एसीसी इमर्जिंग टीम एशिया कप के अपने तीसरे मैच में इंडिया ए का सामना ओमान से होगा। अल अमीरात में यह मैच बुधवार (23 अक्टूबर) को खेला जाएगा। इंडिया ए ने पहले मैच में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को सात रन से हराया था। दूसरे मैच में यूएई को सात विकेट से हराया था। दूसरी ओर मेजबान ओमान ने अपने दोनों मैच बड़े अंतर से गंवाए हैं। ओमान ने यूएई के खिलाफ अपना पहला मैच चार विकेट से गंवाया था। दूसरे मैच में पाकिस्तान शाहीन ने उसे 74 रन से हराया था।
इंडिया ए और ओमान के बीच इमर्जिंग टीम एशिया कप का मुकाबला बुधवार (23 अक्टूबर) को खेला जाएगा, इमर्जिंग टीम एशिया कप का मुकाबला अल अमीरात में खेला जाएगा, टीम एशिया कप का मुकाबले का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे होगा, एशिया कप का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा, मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, स्ट्रीमिंग हॉटस्टार और फैनकोड एप पर देख सकते हैं ।
दोनों टीमें
इंडिया ए: अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा (कप्तान), अनुज रावत, ऋतिक शौकीन, रविश्रीनिवासन साई किशोर, राहुल चाहर, आयुष बडोनी, नेहल वढेरा, रसिख दार सलाम, अंशुल कंबोज, आकिब खान , वैभव अरोड़ा, निशांत सिंधु।
ओमान: जतिंदर सिंह, कश्यप प्रजापति, खालिद कैल, शोएब खान, आकिब इलियास (कप्तान), अयान खान, मुजाहिर रजा, सिद्धार्थ बुक्कापट्टनम, जीशान मकसूद, हम्माद मिर्जा (विकेटकीपर), प्रतीक अठावले (विकेटकीपर), कलीमुल्लाह, रफीउल्लाह, शकील अहमद , सुफियान महमूद


