IND A vs SA A: साउथ अफ्रीका ए का बल्ला बोला, टॉप-5 में भारत का सिर्फ एक बल्लेबाज

0

नई दिल्ली: इंडिया ए और साउथ अफ्रीका ए के बीच हुई तीन मैचों की अनौपचारिक वनडे सीरीज में मेजबान साउथ अफ्रीका ए ने 2-1 से बढ़त बनाते हुए खिताब अपने नाम किया। इस पूरी सीरीज में भारत की ओर से बल्लेबाजी में केवल ऋतुराज गायकवाड़ ही प्रभावशाली रहे, जबकि गेंदबाजी विभाग में हर्षित राणा ने शानदार प्रदर्शन दिखाया। ऋतुराज के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे सका, जिससे टीम की बल्लेबाजी कमजोर दिखाई दी।

भारत की टी20 टीम के दो सबसे बड़े मैच विजेता खिलाड़ी अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा अपने प्रदर्शन से प्रभावित नहीं कर पाए। इसके अलावा भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे इशान किशन का बल्ला भी नहीं चला। सीरीज में टॉप-5 बल्लेबाजों में ऋतुराज को छोड़ दें तो बाकी चार बल्लेबाज साउथ अफ्रीका ए के हैं। ऋतुराज के अलावा इंडिया ए के किसी बल्लेबाज ने 100 का आंकड़ा पार नहीं किया।

हर्षित राणा की गेंदबाजी का कमाल

गेंदबाजी विभाग में हर्षित राणा के साथ निशांत सिंधु और प्रसिद्ध कृष्णा ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया। हर्षित ने सीरीज में सबसे अधिक 7 विकेट झटके, जबकि निशांत और प्रसिद्ध ने 5-5 विकेट हासिल किए। दूसरी ओर, अर्शदीप सिंह और खलील अहमद अपेक्षित प्रभाव नहीं छोड़ पाए। दोनों ने दो-दो मैचों में केवल 2-2 विकेट ही अपने नाम किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here