नई दिल्ली: ट्राई सीरीज में इंडिया ए की टीम आज मेजबान श्रीलंका ए के खिलाफ अहम मुकाबला खेल रही है। दांबुला में जारी इस मैच में भारतीय टीम जीत की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरी, लेकिन शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। श्रीलंका ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और भारत को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। पारी की शुरुआत की जिम्मेदारी Vaibhav Suryavanshi और Prabhsimran Singh के कंधों पर थी, लेकिन दोनों सलामी बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं सके और जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद मिडिल ऑर्डर भी श्रीलंकाई गेंदबाजों के सामने संघर्ष करता नजर आया। हालत यह रही कि भारतीय टीम ने 25 ओवर के भीतर ही 125 रन के स्कोर पर अपने 6 अहम विकेट गंवा दिए, जिससे टीम दबाव में आ गई।
147 रन का स्कोर पहुंचने तक 7 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। हालांकि, इसके बाद सूर्यांश शेडगे और विपराज निगम ने पारी को बेहतरीन ढंग से संभाला और टीम का स्कोर 250 के करीब तक ले गए। आखिरी ओवर में सूर्यांश शेडगे के आउट होते ही भारतीय पारी 265 रनों पर सिमट गई। सूर्यांश ने 66 गेंदों पर 72 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे। वहीं, विपराज निगम ने 51 रनों का योगदान दिया। लंका की ओर से मोहम्मद शिराज और विजयकांत व्यासकांत ने 3-3 विकेट अपनी झोली में किए।
प्लेइंग इलेवन
इंडिया ए (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, अरशद खान, विप्रज निगम, यश ठाकुर।
श्रीलंका ए (प्लेइंग इलेवन): निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), अविष्का फर्नांडो, विशेन हलंबगे, सदीरा समरविक्रमा, अहान विक्रमसिंघे, सहान अराचिगे (कप्तान), वानुजा सहान, विजयकांत व्यासकांत, कुगथास मथुलन, चमिका करुणारत्ने, मोहम्मद शिराज


