24.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

IND A vs USA: 155 किमी की स्पीड, 9 महीने बाद कमबैक—अमेरिका के खिलाफ रहा काफी महंगा

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्मअप मुकाबले में सोमवार (2 फरवरी) को इंडिया ए ने अमेरिका को 38 रनों से मात दी। इस मैच के जरिए तेज गेंदबाज मयंक यादव ने भी मैदान पर वापसी की। दिल्ली की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले मयंक करीब 9 महीने के लंबे अंतराल के बाद खेलते नजर आए। आईपीएल 2024 में उन्होंने अपनी जबरदस्त रफ्तार से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उस दौरान मयंक ने 155 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की स्पीड से गेंदबाजी करने की क्षमता दिखाई थी, लेकिन चोट की वजह से उनका करियर पटरी से उतर गया था।

अमेरिका के खिलाफ मैच में मयंक यादव का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। मयंक ने 3 ओवर में 12.33 की इकॉनमी से 37 रन लुटाए। उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लुटाए। इससे पहले वह 4 मई 2025 को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में खेले थे। स्ट्रेस फैक्चर के कारण लंबे समय तक मैदान से दूर रहे। अब वह 6 फरवरी को मैदान पर दिखेंगे, जब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्मअप मैच में इंडिया ए का सामना नामीबिया से होगा।

चोट ने रोकी मयंक यादव की रफ्तार

मयंक ने भारत के लिए भी 3 टी20 मैच मैच खेले हैं। उन्होंने अक्टूबर 2024 में डेब्यू किया था। उन्होंने 3 मैचों में 20.75 के औसत और 6.91 की इकॉनमी से 4 विकेट लिए हैं। मयंक को आईपीएल 2022 से पहले जब लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने चुना तब उन्होंने सिर्फ दो लिस्ट ए मैच खेले थे। उन्होंने पहले सीजन में कोई मैच नहीं खेला और हैमस्ट्रिंग फटने के कारण अगले सीजन से बाहर हो गए।

डेब्यू मुकाबले में चली 155.8 किमी/घंटा की आग उगलती गेंद

मयंक यादव ने 2024 में लखनऊ में पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल में पदार्पण किया था, जहां उनकी रफ्तार ने बल्लेबाजों को खासा परेशान किया। उस मुकाबले में उन्होंने चार ओवरों में 27 रन देकर 3 विकेट झटके और 155.8 किमी प्रति घंटे की सबसे तेज गेंद डालकर सभी का ध्यान खींचा। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैच में मयंक का प्रदर्शन और भी प्रभावशाली देखने को मिला।

IPL 2024 की स्पीड किंग डिलीवरी

इस मुकाबले में मयंक यादव ने 156.7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी, जो आईपीएल 2024 की सबसे तेज डिलीवरी रही। उन्होंने लगातार 150 किमी प्रति घंटे से अधिक की स्पीड से गेंदबाजी कर अपनी काबिलियत का शानदार प्रदर्शन किया। मयंक ने चार ओवरों में महज 14 रन खर्च करते हुए 3 विकेट झटके। इसके साथ ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया—आईपीएल इतिहास में वह पहले खिलाड़ी बने, जिन्होंने अपने शुरुआती दो मैचों में ही दो बार प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles