IND U19 Vs ENG U19 5th ODI: ऐसे देखें इंडिया बनाम इंग्लैंड आज के मैच का लाइव टेलीकास्ट

0

नई दिल्ली: इंडिया अंडर 19 क्रिकेट टीम और इंग्लैंड अंडर 19 क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे 5 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला सोमवार को न्यू रोड, वॉर्सेस्टर में भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में टॉस का समय दोपहर 3 बजे का होगा। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में इंडिया ने पहले ही 3-1 की बढ़त के साथ सीरीज अपने नाम कर लिया है। अब इंडिया की कोशिश होगी कि वो आखिरी मैच को जीतकर सीरीज का समापन शानदार अंदाज में करें और इसे 4-1 से जीतें। अब तक खेले गए 4 मैचों में भारत को पहले मैच में जीत मिली थी, लेकिन दूसरे मैच में टीम को हार मिली, लेकिन फिर से इस टीम ने तीसरा और चौथा मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा किया।

5वें मैच में भी खूब रन बनने की उम्मीद

चौथे वनडे मैच में दोनों टीमों की तरफ से 300 से ज्यादा का स्कोर बनाया गया और मैच काफी रोमांचक रहा था। इस मैच में भारत की तरफ से वैभव सूर्यवंशी और विहान मलहोत्रा ने शतक लगाया था जबकि इंग्लैंड की तरफ से एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ ने भी शतक लगाया था। चौथे मैच में 3 शतक लगे ऐसे में 5वें मैच में भी खूब रन बनने की उम्मीद है। आप इस मैच को लाइव किस तरह से देख सकते हैं आइए इसके बारे में बताते हैं।

  • इंडिया अंडर-19 बनाम इंग्लैंड अंडर-19 5वां वनडे मैच कहां खेला जाएगा?
    इंडिया अंडर-19 बनाम इंग्लैंड अंडर-19 5वां वनडे मैच न्यू रोड, वॉर्सेस्टर में खेला जाएगा।
  • भारत में इंडिया अंडर-19 बनाम इंग्लैंड अंडर-19 5वें वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
    इंग्लैंड बनाम इंडिया अंडर-19 5वें वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ईसीबी यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध होगी।
  • भारत में इंडिया अंडर-19 बनाम इंग्लैंड अंडर-19 5वें वनडे का लाइव प्रसारण कहां देखा सकता है?
    इंग्लैंड बनाम भारत अंडर-19 मैचों का लाइव प्रसारण भारत में उपलब्ध नहीं होगा।
इंडिया अंडर-19 टीम

आयुष म्हात्रे (कप्तान), अभिज्ञान कुंडू (उपकप्तान और विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, युद्धजीत गुहा, प्रणव राघवेन्द्र, मोहम्मद इनान, आदित्य राणा, अनमोलजीत सिंह।

इंग्लैंड अंडर-19 टीम

थॉमस रेव (कप्तान), राल्फी एल्बर्ट, बेन डॉकिंस, जैडन डेनली, रॉकी फ्लिंटोफ, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, जैक होम, जेम्स इसबेल, बेन मेयस, जेम्स मिंटो, इसाक मोहम्मद, जोसेफ मूर्स, सेब मॉर्गन, एलेक्स वेड।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here