IND-U19 vs ENG-U19: इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच के लिए इंडिया की प्लेइंग इलेवन

0

नई दिल्ली: इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम अभी इंग्लैंड दौरे पर है और इस टीम को इंग्लैंड अंडर-19 टीम के साथ 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज से ठीक पहले इंडिया अंडर-19 टीम ने यंग लायंस को 231 रन से हराकर शानदार शुरुआत की थी। अब इंडिया अंडर-19 टीम को पहला वनडे मुकाबला 27 जून को खेलना है और इंडिया की टीम जीत के साथ इसकी शुरुआत करना चाहेगी।

वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष महात्रे करेंगे पारी की शुरुआत

इंडिया अंडर-19 और इंग्लैंड अंडर-19 के बीच पहला मैच काउंटी ग्राउंड, होव में खेला जाएगा और भारतीय समय के मुताबिक इस मैच की शुरुआत दोपहर 3.30 बजे से होगी। इंडिया अंडर-19 टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन यंग लायंस के खिलाफ किया था ये टीम फिर से कुछ ऐसा ही प्रदर्शन दोहराने के लिए बेताब होगी। इंडिया अंडर-19 टीम शानदार दिख रही है, लेकिन इस टीम को जीत के लिए शानदार प्लेइंग इलेवन के साथ उतरना होगा। होव के काउंटी ग्राउंड पर माना जाता है कि बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को सहायता मिल सकती है। शुरू में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, लेकिन मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा पिच सपाट होती चली जाएगी और बल्लेबाजी करना आसान हो जाएगा। बीच के ओवर्स में स्पिनर्स को पिच से मदद मिलने की संभावना है।

इस पिच पर रन बनते हैं ऐसे में बल्लेबाज संभलकर खेलें तो बड़ा स्कोर बना सकते हैं। इंडिया की बात करें तो पहले मैच के लिए पारी की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष महात्रे कर सकते हैं। इसके बाद बल्लेबाज क्रम में विहान मल्होत्रा, मोल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार हो सकते हैं। हालांकि हरवंश पंगालिया ने यंग लायंस के खिलाफ 9वें नंबर पर नाबाद शतकीय पारी खेली थी ऐसे में उन्हें भी मौका दिया जा सकता है। टीम में बतौर ऑलराउंडर कनिष्क चौहान और हेनिल पटेल हो सकते हैं जबकि उप-कप्तान अभिज्ञान कुंडू विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे। तेज गेंदबाजी की भूमिका में युद्धजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद इनान नजर आ सकते हैं।

इंडिया अंडर-19 की संभावित प्लेइंग इलेवन

आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार/ कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, अभिज्ञान कुंडू (उप-कप्तान), युद्धजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद इनान।

इंग्लैंड अंडर-19 की संभावित प्लेइंग इलेवन

बेन मेयस, जेम्स इज्बेल, जो मूर्स, बेन डॉकिन्स, आर्ची वॉन, जैक होम, जेम्स मिंटो, थॉमस रेव, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, जेडिन डेनली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here