IND vs AFG: हार्दिक की चोट के बीच हर्षित राणा की एंट्री तय? बड़ा फैसला ले सकता है बोर्ड

0

नई दिल्ली : भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले लगातार दो बड़े झटके लगे हैं। पहले विराट कोहली हैमस्ट्रिंग चोट के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए, जिसके बाद उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया। वहीं अब स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी चोट के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हालांकि, उनके विकल्प के तौर पर अभी तक बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तीसरे वनडे से पहले तेज गेंदबाज हर्षित राणा भारतीय वनडे टीम के साथ जुड़ सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट ने हर्षित राणा को 20 जून को चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे वनडे से पहले टीम के साथ जुड़ने के लिए तैयार रहने को कहा है। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि चयनकर्ता फिलहाल हार्दिक पंड्या के आधिकारिक रिप्लेसमेंट की घोषणा करने पर विचार नहीं कर रहे हैं। टीम के पास पहले से ही तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी मौजूद हैं, लेकिन तीसरे वनडे से पहले हर्षित राणा के जुड़ने से भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को अतिरिक्त मजबूती मिल सकती है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के एक बयान में बताया गया है जिसमें पता चला है कि,”टीम मैनजमेंट ने हर्षित राणा को टीम इंडिया के साथ जल्दी जुड़ने का मौका दिया था, लेकिन सीईए के अनुसार उन्हें मैच प्रैक्टिस की और आवश्यकता थी। वह प्रतिदिन 9 से 10 ओवर गेंदबाजी कर रहे हैं और अपनी गति को भी बनाए रखा है। वह बल्लेबाजी के लिए भी कठिन अभ्यास कर रहे हैं। 17 जून तक उन्हें सीओई की तरफ से हरी झंडी दिखाई जा सती है जिसके बाद वह सीधे चेन्नई रवाना होंगे।”

आयरलैंड, इंग्लैंड सीरीज और एशियाई खेलों में मिला मौका

गौरतलब है कि हर्षित राणा टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले घुटने की चोट के कारण टीम से बाहर हो गए थे और उन्हें सर्जरी भी करानी पड़ी थी। अब लंबे समय बाद वह पूरी तरह फिट होकर टीम इंडिया में वापसी के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भी उनका चयन किया गया है, जबकि वह एशियाई खेलों के लिए चुनी गई भारतीय टीम का भी हिस्सा हैं। भारतीय टीम मैनेजमेंट हर्षित राणा को नितीश कुमार रेड्डी के साथ भविष्य के लिए एक मजबूत बैकअप पेस ऑलराउंडर के रूप में तैयार करने पर लगातार काम कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here