IND vs AUS: गाबा टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 घोषित, किया एक बदलाव

0

नई दिल्ली: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच शुक्रवार (14 दिसंबर) से ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जाना है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी है। पैट कमिंस ने प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। पर्थ टेस्ट में मेजबान टीम ने हार के बाद साइड स्ट्रेन के कारण जोश हेजलवुड को एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट से आराम दिया था। स्कॉट बोलैंड को मौका मिला था।

गाबा टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 में जोश हेजलवुड की वापसी हुई है। स्कॉट बोलैंड को बाहर कर दिया गया है। 5 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 1-1 से बराबरी पर है। पर्थ टेस्ट में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने शानदार वापसी करते हुए पिंक बॉल टेस्ट को 10 विकेट से अपने नाम किया। स्कॉट बोलैंड ने शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने पहली पारी में 2 और दूसरी पारी में 3 विकेट लिए थे।

जोश हेजलवुड ने पर्थ में शानदार गेंदबाजी की थी

जोश हेजलवुड ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में जोश हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी की थी। पहली पारी में 4 और दूसरी में 1 विकेट लिए थे। भारत पहला टेस्ट 295 रन से जीता था। हेजलवुड ने हफ्ते भर में दो फिटनेस टेस्ट दिए। गाबा नेट पर सिर्फ छोटे रन-अप उपलब्ध होने और कोई अतिरिक्त सेंटर विकेट न होने के कारण हेजलवुड गुरुवार को एलन बॉर्डर फील्ड पर गेंदबाजी कोच डेनियल विटोरी की निगरानी में मिचेल स्टार्क के साथ फुल रनअप के साथ गेंदबाजी की।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

नाथन मैक्सवीनी, उस्मान ख्वाजा, मर्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड,मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

भारतीय टीम प्लेइंग 11 में कर सकती है 2 बदलाव

भारतीय टीम प्लेइंग 11 में 2 बदलाव कर सकती है। रविचंद्रन अश्विन की जगह रविंद्र जडेजा या वाशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है। इसके अलावा हर्षित राणा की जगह आकाशदीप को मौका मिल सकता है। रोहित शर्मा ने गुरुवार (12 दिसंबर) को नेट्स प्रैक्टिस के दौरान नई गेंद का सामना किया। ऐसे में माना जा रहा है कि वह ओपनिंग करते दिख सकते हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल,विराट कोहली, ऋषभ पंत, रोहित शर्मा,नितीश रेड्डी,रविंद्र जडेजा/वाशिंगटन सुंदर, आकाशदीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here