IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है, अब प्रमुख खिलाड़ी चोटिल

0

नई दिल्ली: भारत से 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले खबर आई कि ऑलराउंडर मिचेल मार्श अनफिट हैं। पिंक बॉल टेस्ट के लिए ब्यू वेबस्टर को उनके बैकअप के तौर पर टीम में शामिल किया गया। इसके बाद तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोटिल होकर एडिलेड टेस्ट से बाहर हो गए। अब दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोटिल हो गए हैं। विजडन.कॉम के अनुसार स्टीव स्मिथ को मंगलवार (3 दिसंबर) को साथी मार्नस लाबुशेन से थ्रोडाउन लेते समय दाहिने अंगूठे में चोट लग गई। स्मिथ ने बल्लेबाजी रोक दी और दर्द से कराहते हुए दिखे। इसके बाद उन्होंने लाबुशेन से बात की। ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल स्टाफ के एक सदस्य ने आकर स्मिथ के अंगूठे की जांच की। फिर वह नेट से बाहर चले गए।

स्मिथ ने दूसरे नेट पर बल्लेबाजी की

हालांकि, कुछ ही समय बाद स्मिथ ने दूसरे नेट पर बल्लेबाजी शुरू कर दी और ऐसा नहीं लगा कि वह बहुत परेशामी में हैं। यह संभव है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरे टेस्ट से पहले उनकी चोट का और आकलन करने का फैसला करे। स्मिथ ने पर्थ में पहली पारी में गोल्डन डक बनाया और ऑस्ट्रेलिया के असफल रन चेज में चौथी पारी में 17 रन बनाए।

भारत-ऑस्ट्रेलिया दूसरा टेस्ट 6 दिसंबर से एडिलेड में

भारत-ऑस्ट्रेलिया दूसरा टेस्ट 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। यह मैच डे नाइट होगा। भारत के पिछले दौरे पर भी एडिलेड में ही पिंक बॉल टेस्ट हुआ था। दूसरी पारी में भारतीय टीम 36 रन पर आउट हो गई थी। भारतीय टीम उस हार का बदला लेना चाहेगी। पर्थ में पहले टेस्ट में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन में यशस्वी जायसवाल ने बड़ी भूमिका निभाई थी। वह सचिन तेंदुलकर बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से 263 रन दूर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here