
नई दिल्ली: भारत ने रविवार (2 नवंबर) को ऑस्ट्रेलिया को पांच मैचों की टी20 सीरीज़ के तीसरे मुकाबले में शिकस्त देकर श्रृंखला 1-1 की बराबरी पर ला दी। इस हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में कुछ बदलाव देखने को मिले। टीम प्रबंधन ने ट्रेविस हेड, सीन एबट और तनवीर संघा को स्क्वाड से बाहर कर दिया है। बताया जा रहा है कि हेड और एबट को एशेज की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए टीम से अलग किया गया है, जबकि तनवीर संघा को घरेलू वनडे कप में भाग लेने के लिए रिलीज किया गया है। इसी बीच तेज़ गेंदबाज़ बेन ड्वारशुइस चोट से उबरकर टीम में फिर शामिल हो गए हैं।
एशेज की तैयारियों की शुरुआत करते हुए ट्रैविस हेड अब शेफील्ड शील्ड में साउथ ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते नजर आएंगे। वह अगले हफ्ते होबार्ट में तस्मानिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए टीम में उपलब्ध रहेंगे। यह मैच जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे के बाद उनका पहला फर्स्ट-क्लास मुकाबला होगा। हाल के महीनों में हेड का व्हाइट-बॉल क्रिकेट में प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। अगस्त में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 142 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद से उन्होंने टी20 और वनडे की आठ पारियों में 31 से अधिक का स्कोर नहीं बनाया है।
एशेज मिशन की शुरुआत, सीन एबट टी20 टीम से बाहर
जोश हेजलवुड की जगह भारत के खिलाफ तीसरे टी20 में खेलने वाले सीन एबट को भी शेफील्ड शील्ड में विक्टोरिया के खिलाफ न्यू साउथ वेल्स के लिए खेलने के लिए रिलीज कर दिया गया है। उन्हें एशेज में चोटिल कप्तान पैट कमिंस के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। हेजलवुड और एबट के साथ स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क और नाथ लियोन खेलते दिखेंगे। इनके खिलाफ स्कॉट बोलैंड खेलते दिखेंगे।
वनडे कप में दिखेगा तनवीर संघा का जलवा, टी20 टीम से हुए रिलीज
लेग स्पिनर तनवीर संघा को सोमवार (3 अक्टूबर) को ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम से रिलीज कर दिया गया है ताकि वे सिडनी में क्वींसलैंड के खिलाफ होने वाले वनडे कप मुकाबले में न्यू साउथ वेल्स की ओर से खेल सकें। तनवीर को भारत के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज़ के लिए एडम जम्पा के बैकअप के रूप में शामिल किया गया था, क्योंकि जम्पा अपने दूसरे बच्चे के जन्म की तैयारी में हैं।
ऑस्ट्रेलिया का टी20 स्क्वाड
मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, ग्लेन मैक्सवेल, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, बेन मैकडरमॉट।

