नई दिल्ली: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बॉक्सिंग डे टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा स्कोर खड़ा करके दबदबा बना लिया। मेलबर्न में शुक्रवार (27 दिसंबर) को ऑस्ट्रेलिया की टीम 474 रन पर आउट हो गई। स्टीव स्मिथ ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 140 रन बनाए। अब भारतीय टीम को वापसी करने के लिए अच्छी बल्लेबाजी करनी है। दूसरे सत्र का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने 15 ओवर में 2 विकेट पर 51 रन बना लिए। यशस्वी जायसावल 23 रन बनाकर क्रीज पर हैं। बतौर ओपनर क्रीज पर उतरे कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चला। उन्होंने 3 रन बनाए। केएल राहुल ने 24 रन बनाए। वह चायकाल से ठीक पहले आउट हुए। दोनों विकेट पैट कमिंस को मिला। भारतीय टीम के लिए पहल चुनौती फॉलोऑन बचाने की है। वह ऑस्ट्रेलिया से अभी 423 रन पीछे है।
भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए कितने रन बनाने होंगे
भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए ऑस्ट्रेलिया को 199 रन से ज्यादा की बढ़त से रोकना होगा। भारत को 275 रन बनाने होंगे। अभी भारतीय टीम को 224 रन और बनाने हैं। ऐसा न होने पर ऑस्ट्रेलिया की टीम पारी समाप्त होते ही भारत को दूसरी में बल्लेबाजी करने को कह सकती है। मेलबर्न में अभी भारतीय टीम के 8 विकेट है। उम्मीद होगी कि ब्रिस्बेन वाली स्थिति पैदा नहीं होगी। ब्रिस्बेन में आकाशदीप और बुमराह ने फॉलोऑन बचाया था।
स्टीव स्मिथ ने लगातार दूसरे टेस्ट में शतक जड़ा
स्टीव स्मिथ ने लगातार दूसरे टेस्ट में शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने 34वां टेस्ट शतक जड़कर लिटिल मास्टर सुनील गावस्र की बराबरी की। भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने 197 गेंद पर 140 रन बनाए।