भोपाल। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन( एमपीसीए) ने अब्दुल समद खान को अंडर-15 बालक वर्ग रेस्ट ऑफ़ एमपी (ए ) का कोच बनाया है। अब्दुल पिछले दो वर्षों से बीडीसीए U-22 टीम को कोचिंग कर रहे हैं। एमपीसीए में अब्दुस समद खान को कोचिंग,प्रशिक्षण एवं बीडीसीए टीम के प्रदर्शन को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी है। संजय पांडे के बाद अब्दुल समद खान को भोपाल से किसी भी जूनियर एवं सीनियर ग्रुप में कोच बनाया गया है।
उनकी इस उपलब्धि पर भोपाल डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह, चेयरमैन साजिद अली, सचिव शांति कुमार जैन, उपाध्यक्ष डॉ.सुशील सिंह ठाकुर, प्रदीप देशमुख, अविनाश पाठक कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर धाकड़, एवं मैनेजिंग कमेटी के सभी सदस्यों एवं भोपाल शहर के सभी वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।


