IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट मैच के लिए किया टीम का ऐलान

0

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 70 में पहली बार 19 साल के बल्लेबाज को टीम में जगह दी है। इसके अलावा तीन साल बाद दिग्गज खिलाड़ी की भी वापसी हुई है। आखिरी दो टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा जोखिम लेते हुए बदलाव किया है।

नेथन मैक्सवीनी हुए ड्रॉप

टीम ने ओपनर नेथन मैक्स्वीनी को ड्रॉप कर दिया है। उनकी जगह 19 साल के सैम कोंसटास को टीम में जगह दी गई। उन्हें डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। आस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा, ‘‘सैम को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। उसकी बल्लेबाजी की शैली अलग है । हमें विश्वास है कि नाथन के पास काबिलियत है और उसे भविष्य में टेस्ट क्रिकेट में औंर मौके मलिेंगे । उसे बाहर रखने का फैसला कठिन था।’’

डेब्यू के दो मैच बाद ही बाहर मैकस्वीनी

पर्थ में पहले टेस्ट में पदार्पण करने वाले 25 वर्ष के मैकस्वीनी एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके और छह पारियों में 10, 0, 39, नाबाद 10, नौ और चार स्कोर किया।

झाय रिचर्डसन को मिला मौका

उनके अलावा तीन साल बाद तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन को टीम में मौका मिला है। वहीं सीन एबट भी वापस आए है। तसमानिया के अनकैप्ड ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर को भी टीम में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोटिल होने के बाद सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह स्कॉटलैंड बोलैंड को मौका मिलेगा। उन्होंने मेलबर्न में 13.8 के औसत से 2 मैचों में 10 विकेट लिए हैं।

झाय रिचर्डसन ने बीते एक सालमें केवल एक ही फर्स्ट क्लास मैच खेला है। उन्होंने पिंक बॉल टेस्ट में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए मुकाबला खेला था और तीन विकेट लिए थे। उन्हें इसी मैच में जश्न मनाते हुए चोट भी लगी थी। ऑस्ट्रेलियाई टीम: पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ट्रैविस हेड (उप-उप-कप्तान), जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोनस्टास, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, झाय रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ (उप-उप-कप्तान) , मिचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here