IND vs AUS: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 22 नवंबर से, ऑप्टस स्टेडियम की पिच की तस्वीरें आई सामने

0

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 22 नवंबर से होने वाली है। सीरीज का पहला मैच पर्थ के ओपटस स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत पहली बार इस मैदान पर टेस्ट मैच खेलेगा। इस मैदान की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें पिच नजर आ रही है। इस पिच को देखकर ऐसा माना जा रहा है कि पर्थ में तेज गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिल सकता है। हालांकि दोनों ही टीमों के बल्लेबाजों को मुश्किल हो सकती है।

ऑप्टस स्टेडियम की पिच की जो तस्वीरें सामने आ रही है उसमें मैदान और पिच को अलग करना मुश्किल है। पिच पर बहुत ज्यादा घास है। पिच को लगातार पानी दिया जा रहा है ताकि वह सूख न जाए। मंगलवार तक पिच के जो हालात थे उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि यहां तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। अच्छा बाउंस होगा। विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, स्टीव सम्थि और उस्मान ख्वाजा जैसे खिलाड़ियों के लिए यह पिच मुश्किल खड़ी कर सकती है। हालांकि पैट कमिंस, जसप्रीत बुमराह और अन्य तेज गेंदबाजों के लिए अच्छी खबर है। अगर मैच के आते समय तक घास नहीं काटी जाती है तो दोनों ही टीमों में चार-चार तेज गेंदबाज नजर आ सकते हैं।

बीते 80 सालों में यह पहला मौका है जब भारत ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज की शुरुआत पर्थ के साथ करेगा। इस जगह को मुख्य रूप से खतरनाक पिचों के लिए जाना जाता है। हालांकि अब तक यह वाका स्टेडियम में होता था लेकिन ओपटस स्टेडियम में भी ऐसा ही रहने की उम्मीद जताई जा रही है। ऑस्ट्रेलिया अब पिचो को इस लिहाज से तैयार करता है कि वहां तेज गेंदबाजों को मदद मिले। यह बीते कुछ सालों में देखने को मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here