नई दिल्ली : सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ भारत ने पाँच मैचों की टी20 श्रृंखला में 1-1 की बराबरी कर ली है। अब दोनों टीमों के बीच चौथा टी20 मुकाबला 6 नवंबर (गुरुवार) को गोल्ड कोस्ट में खेला जाएगा।
संजू और हर्षित राणा की वापसी पर संकट के बादल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी20 मैच से पहले भारतीय टीम ने स्पिनर कुलदीप यादव को स्क्वाड से रिलीज कर दिया है। इसका मतलब है कि कुलदीप अब बाकी दो मुकाबलों में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। यानी, आगामी टी20 मैचों में वो खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। वहीं, अगर भारत चौथा मैच जीत जाता है, तो वह 5 मैचों की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त हासिल कर लेगा। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव करती है या नहीं।
जहां तक चौथे मैच का सवाल है तो इसकी संभावना कम ही है कि जो टीम तीसरे मैच में मैदान पर उतरी थी उसमें कोई बदलाव किया जाए। तीसरे मैच में भारतीय प्लेइंग इलेवन से कुलदीप यादव, हर्षित राणा और कुलदीप यादव को बाहर किया गया था और उनकी जगह टीम में जितेश शर्मा, अर्शदीप सिंह और वाशिंगटन सुंदर की वापसी हुई थी। तीसेर मैच में जितेश, अर्शदीप और सुंदर तीनों ने ही अच्छा प्रदर्शन किया था और जिस तरह का अप्रोच खेल में दिखाया था वो कमाल का था। इस स्थिति में जब गोल्ड कोस्ट में टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी तो तीसरे मैच में जो प्लेइंग इलेवन टीम की थी वही चौथे मैच में भी रह सकती है।
भारतीय टीम के लिए एक और चिंता का विषय उप-कप्तान शुभमन गिल का खराब फॉर्म है। हालांकि, अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जाता है, तो ओपनिंग कौन करेगा, यह सबसे बड़ा सवाल बन जाएगा, क्योंकि टीम के पास फिलहाल कोई बैकअप ओपनर मौजूद नहीं है। तीसरे मुकाबले में वाशिंगटन सुंदर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 49 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई थी, इसलिए उनके टीम में बने रहने की पूरी संभावना है। वहीं अर्शदीप सिंह ने उस मैच में 3 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी अपने नाम किया था।
चौथे मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।


