IND vs AUS: सुनील गावस्कर ने बताया कि रोहित शर्मा की वापसी के बाद किस नंबर पर उतरें केएल राहुल?

0

नई दिल्ली: भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच छह दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की वापसी होने वाली है। इस कारण टीम की प्लेइंग इलेवन और बल्लेबाजी क्रम में बदलाव तय है। भारत के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने बताया कि रोहित के आने के बाद केएल राहुल को किस नंबर पर खेलना चाहिए।

रोहित शर्मा की होगी वापसी

रोहित शर्मा अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण पहले टेस्ट का हिस्सा नहीं थे। वहीं शुभमन गिल वॉर्म अप मैच के दौरान अपने अंगूठे में चोट लगवा बैठे थे। इसी कारण वह भी पहला मैच नहीं खेले। हालांकि अब दोनों की टीम में वापसी होने वाली है। केएल राहुल ने पहली पारी में ओपनिंग की। उन्होंने 74 गेंदों में 26 रन बनाए वहीं दूसरी पारी में उनके बल्ले से 77 रन आए। रोहित शर्मा की वापसी के साथ ही राहुल का ओपनर की जगह से हटना तय है। वहीं अगर गिल भी वापस आते हैं तो तीसरे नंबर पर उन्हीं को मौका मिलेगा।

सुनील गावस्कर ने बताया बैटिंग ऑर्डर

गावस्कर ने कहा, ‘मुझे ऐसा लगता है कि बैटिंग ऑर्डर में बदलाव होगा जहां रोहित शर्मा भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल की जगह लेंगे, शुभमन गिल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे और ध्रुव जुरेल को टीम से बाहर होना होगा। ऐसे में केएल राहुल को छठे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए।’

जडेजा को मिल सकता है मौका

गावस्कर ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, ‘टीम में एक और बदलाव हो सकता है। वॉशिंगटन सुंदर की जगह रविंद्र जडेजा को टीम में मौका मिल सकता है।’सुंदर ने दोनों पारियों में मिलाकर कुल पांच ही रन बनाए। वहीं उनके खाते में दो ही विकेट आए। यह दोनों विकेट उन्होंने दूसरी पारी में झटके। भारत को 6 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में दूसरा टेस्ट मैच खेलना है और इसके शुरू होने में अभी कुछ दिन शेष बचे हैं। टीम को दूसरे टेस्ट से पहले वॉर्म अप मैच खेलना है। इस बीच शुभमन गिल की इंजरी को लेकर अपडेट आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here