IND vs BAN : भारत ने बांग्लादेश को सात विकेट से हराया

0

ग्वालियर: टेस्ट सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम की नजरें अब टी20 सीरीज में सकारात्मक शुरुआत करने पर टिकी होगी। सूर्यकुमार की अगुआई में टीम इंडिया ग्वालियर में जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी।

भारत ने जीता मुकाबला

गेंदबाजों के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भारतीय टीम ने ग्वालियर में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में बांग्लादेश को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 127 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने 11.5 ओवर में तीन विकेट पर 132 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन हार्दिक ने बनाए जो 16 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 39 रन बनाकर नाबाद रहे।

हार्दिक के अलावा कप्तान सूर्यकुमार ने भी आक्रामक बल्लेबाजी की और 14 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 29 रन बनाए। अपना पहला मैच खेलने वाले नीतीश रेड्डी भी 15 गेंदों पर 16 रन बनाकर नाबाद लौटे। बांग्लादेश के लिए मुस्तफिजुर रहमान और मेहदी हसन मिराज ने एक-एक विकेट झटके।

हार्दिक-नीतीश की शानदार बल्लेबाजी

हार्दिक पांड्या और नीतीश रेड्डी ने बल्ले से अपना दम दिखाया और भारत को जीत की ओर अग्रसर कर दिया। भारतीय टीम को जीत के लिए 54 गेंदों पर 12 रनों की जरूरत है। हार्दिक 25 रन और नीतीश 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

संजू सैमसन आउट हुए

मेहदी हसन मिराज ने संजू सैमसन को आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया। अच्छी शुरुआत के बाद बांग्लादेश ने भारतीय रन गति पर लगाम लगाने की कोशिश की है। ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर उतरे सैमसन 19 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने आठ ओवर की समाप्ति के बाद तीन विकेट पर 84 रन बना लिए हैं।

भारत की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नितीश रेड्डी, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव

बांग्लादेश की प्लेइंग 11

लिट्टन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, जेकर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here