IND vs BAN: कानपुर टेस्ट के तीसरे दिन का खेल भी रद्द हुआ, बांग्लादेश का स्कोर 107/3

0

कानपुर: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले के दौरान कानपुर के मौसम ने काफी ज्यादा परेशान किया है। इस मुकाबले के पहले दिन सिर्फ 35 ओवर का ही खेल हो सका। वहीं दूसरे दिन एक भी गेंद का खेल नहीं हो सका। तीसरे दिन का खेल भी बारिश के कारण नहीं खेला जा सका।

तीसरे दिन का खेल भी रद्द हुआ

मैदान गीला होने की वजह से तीसरे दिन एक भी गेंद फेंकी नहीं जा सकी। बता दें कि, भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में जारी है। पहले दिन 35 ओवर का खेल होने के बाद, दूसरा दिन पूरी तरह बारिश से धुल गया। रविवार को तीसरे दिन बारिश तो नहीं हुई लेकिन मैदान गीला होने के बाद आज का खेल भी एक भी गेंद फेंके बिना रद्द हो गया। भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 1-0 से आगे है।

भारत की प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

बांग्लादेश की प्लेइंग 11: शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, ताइजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here