IND vs CAN: भारत-कनाडा का मैच हो सकता है रद्द, बारिश की संभावना

0

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम को रोहित शर्मा की कप्तानी में अपना आखिरी ग्रुप मुकाबला फ्लोरिडा के लाउडरहिल में शनिवार को खेलना है। फ्लोरिडा में इस वक्त हालात बेहद खराब हैं और भारी बारिश और तूफान की वजह से शहर का बुरा हाल है साथ ही वहां पर इमरजेंसी की घोषणा की जा चुकी है। फ्लोरिडा में बारिश लगातार हो रही है और संभावना जताई जा रही है कि शनिवार को भी स्थिति कुछ ऐसी ही बनी रह सकती है। ऐसी परिस्थिति में हो सकता है कि भारत और कनाडा के बीच होने वाले मैच को रद्द कर दिया जाए। वैसे टीम इंडिया ने अपने पहले तीन ग्रुप मुकाबले जीत लिए हैं और ये टीम सुपर 8 में पहुंच चुकी हैं। अगर चौथा मैच नहीं होता है और रद्द कर दिया जाता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिल जाएंगे और भारत कुल 9 अंको के साथ सुपर 8 में पहुंचेगा।

बारिश की संभावना
एसीसीयू वेदर के मुताबिक शनिवार को 11 बजे बारिश की संभावना 51 फीसदी है तो वहीं पूरे दिन बारिश की संभावना 50 फीसदी जताई गई है। ऐसे में अगर ये भविष्यवाणी सच होती है तो फिर बारिश होने की कंडीशन में मैच को रद्द किया जा सकता है। भारत ने अपने पहले तीन मैचों में आयरलैंड, पाकिस्तान और यूएसए को हराया है और अगर चौथा मैच होता है तो टीम इंडिया इस मैच में कुछ प्रयोग कर सकती है। भारत के पास इस मैच में अपने बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने का अच्छा मौका होगा।

कनाडा के खिलाफ होने वाले मुकाबले में इस बात की संभावना है कि भारत अपनी प्लेइंग इलेवन में शिवम दुबे को शामिल करे तो पिछले तीन मैचों में ज्यादा अच्छा नहीं कर पाए हैं। वहीं इस मैच में टीम इंडिया अपने स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को भी टेस्ट कर सकती है जो तीन मैचों से बेंच पर बैठे हुए हैं। सुपर 8 में कुलदीप यादव भारत के लिए बड़ी भूमिका निभा सकते हैं और इससे पहले उन्हें टेस्ट करना टीम के लिए काफी अच्छा होगा। वैसे कनाडा के खिलाफ इस बात की भी संभावना है कि टीम इंडिया अपने ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को ट्राई करे और इससे कोहली को अपने पुराने पोजीशन यानी तीसरे नंबर पर खेलने का मौका मिल जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here