22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026

IND vs ENG 1st Test: आज से होगा भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का आगाज, ऐसे देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

नई दिल्ली: शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम 20 जून से हेडिंग्ले, लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में मैदान पर उतरेगी। बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम से गिल को भरपूर चुनौती मिलेगी और इस सीरीज के जरिए टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का आगाज भी करेगी। रोहित शर्मा, विराट कोहली और आर अश्विन के संन्यास के बाद भारतीय टीम पहली बार कोई टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है और सीनियर खिलाड़ियों के टीम में नहीं होने के बाद युवा भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड को हराना आसान तो कतई नहीं होने वाला है।

इसमें कोई शक नहीं है कि ये टेस्ट सीरीज काफी रोमांचक होने वाला है क्योंकि युवा भारतीय टीम को जूझना आता है और सभी खिलाड़ी पांच दिनी मुकाबले में खुद को साबित करने के लिए भी बेताब होंगे। हेडिंग्ले में भारत का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है और इस टीम ने अब तक यहां खेले 7 मैचों में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं और 4 में उसे हार मिली है। एक मैच दोनों टीमों के बीच बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ था ऐसे में पूरी उम्मीद है कि इस मैच का नतीजा निकलेगा। हेडिंग्ले की हरी पिच पर भारतीय टीम की कड़ी परीक्षा होने वाली है और दोनों टीमों के बीच इस हाई वोल्टेज मुकाबले को आप लाइव कैसे देख सकते हैं इसके बारे में आपको बताते हैं।

  • इंग्लैंड बनाम भारत पहला टेस्ट मैच कब और कहां होगा?
    इंग्लैंड और भारत के बीच पहला टेस्ट मैच 20 से 24 जून तक लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जाएगा और मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।
  • इंग्लैंड बनाम भारत पहला टेस्ट मैच में टॉस कब होगा?
    इंग्लैंड बनाम भारत पहला टेस्ट मैच के लिए टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे निर्धारित किया गया है।
  • भारत में इंग्लैंड बनाम भारत पहला टेस्ट लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
    इंग्लैंड बनाम भारत पहला टेस्ट मैच JioHotstar ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
  • भारत में टीवी पर इंग्लैंड बनाम भारत पहला टेस्ट लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
    दर्शक इंग्लैंड बनाम भारत पहला टेस्ट मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट में देख सकते हैं।
टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव।

पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, ⁠बेन डकेट, ⁠ओली पोप, ⁠जो रूट, ⁠हैरी ब्रूक, ⁠बेन स्टोक्स (कप्तान), ⁠जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), ⁠क्रिस वोक्स, ⁠ब्राइडन कार्स, ⁠जोश टंग, ⁠शोएब बशीर।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles