IND vs ENG: भारत की हार का कारण बना एक कैच! सिराज ने बदल दिया मैच का रुख

0

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ओवल टेस्ट मैच में इस समय मजबूत स्थिति में नजर नहीं आ रही है और ऐसा लग रहा है कि टीम इंडिया यह मुकाबला हार सकती है। अगर वाकई भारत यह मैच हारता है, तो इसके सबसे बड़े जिम्मेदार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज माने जाएंगे। दरअसल, प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर सिराज ने हैरी ब्रुक का कैच तो लपक लिया, लेकिन वह बाउंड्री लाइन के अंदर चले गए, जिससे वह कैच छक्का बन गया। उस समय ब्रुक मुश्किल में थे और यह विकेट भारत के पक्ष में मैच का रुख मोड़ सकता था। लेकिन इस एक गलती ने मैच की पूरी तस्वीर बदल दी। इसके बाद हैरी ब्रुक ने जिस तरह से बल्लेबाज़ी की, वह पूरी दुनिया ने देखा और भारत के लिए हालात और बिगड़ते चले गए।

हैरी ब्रुक की पारी ने छीनी भारत से जीत की उम्मीद

ओवल टेस्ट मैच के चौथे दिन एक ऐसा पल देखने को मिला जिसने मुकाबले की दिशा ही बदल दी। मोहम्मद सिराज ने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर हैरी ब्रुक का कैच तो लपक लिया, लेकिन बाउंड्री के बेहद करीब खड़े होने के कारण खुद को संतुलित नहीं रख पाए और बाउंड्री लाइन के अंदर चले गए। नतीजतन, वह कैच एक छक्के में बदल गया और भारत को ब्रुक का अहम विकेट नहीं मिल सका। यह वह मोड़ था जहां से मैच भारत के हाथ से फिसलता गया। अगर सिराज वह कैच पूरी तरह सीमा रेखा से बाहर रहते हुए पकड़ लेते, तो भारत को एक बड़ी सफलता मिलती और शायद मैच की तस्वीर ही कुछ और होती। जिस वक्त सिराज ने हैरी ब्रुक का कैच पकड़ा था उस वक्त वो 22 गेंदों पर 25 रन बना चुके थे, लेकिन जब उनका कैच सफल तरीके से नहीं पकड़ा गया उसके बाद तो वो और घातक हो गए और भारतीय गेंदबाजों की पिटाई करनी शुरू कर दी।

ब्रुक ने इसके बाद अपना शतक सिर्फ 91 गेंदों पर पूरा किया और फिर 98 गेंदों पर 2 छक्के और 14 चौकों की मदद से 111 रन की पारी खेली। ब्रुक की इस पारी से साथ ही जो रूट के साथ उनकी साझेदारी के बाद टीम इंडिया पूरी तरह से बैकफुट पर आ गई। ब्रुक ने रूट के साथ मिलकर 195 रन की साझेदारी कर दी। इसके बाद रूट ने भी शतक लगा दिया। हालांकि इसके बाद भारत ने वापसी की, लेकिन चौथे दिन का खेल बारिश की वजह से जल्दी ही समाप्त कर दिया गया। अब इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रन बनाने हैं जबकि इंडिया को 4 विकेट चाहिए। वैसे 35 रन कोई बड़ा स्कोर नहीं है और संभावना है कि इंग्लैंड इस स्कोर तक पहुंच जाएगा। हालांकि क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है, लेकिन भारत जीत जाए इसकी संभावना कम ही दिखती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here