IND vs ENG: बुमराह, प्रसिद्ध के खेलने पर संदेह, दूसरे टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन

0

नई दिल्ली: इंग्लैंड के हाथों पहले टेस्ट मैच में भारत को मिली 5 विकेट से हार और 2 जून से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच के बीच काफी कुछ बदल गया। पहले ये साफ नहीं था कि जसप्रीत बुमराह दूसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में नहीं खेलेंगे, लेकिन अब इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बुमराह दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे।

बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा के खेलने पर संदेह

बुमराह के नहीं होने से टीम इंडिया की पेस अटैक दूसरे टेस्ट मैच में बेहद कमजोर हो जाएगी, लेकिन उनका वर्कलोड मैनेजमेंट भी जरूरी है। खैर इसके आगे शुक्रवार को टीम इंडिया की प्रैक्टिस सेशन के दौरान देखा गया कि प्रसिद्ध कृष्णा प्रैक्टिस के लिए नेट में नहीं उतरे और टीम को फील्डिंग कोच व हेड कोच गौतम गंभीर अर्शदीप सिंह और आकाशदीप से काफी देर तक बातें करते रहे साथ ही दोनों ने जमकर प्रैक्टिस भी की। इसके बाद ये बात सामने आई की प्रसिद्ध कृष्णा का भी दूसरे मैच में खेलना संदिग्ध है।

आकाशदीप और अर्शदीप की हो सकती है एंट्री

अब अगर दूसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा नहीं होंगे तो उनकी जगह कौन ले सकता है। जिस तरह की स्थिति सामने आई है उसके मुताबिक ऐसा लग रहा है कि जसप्रीत बुमराह की जगह अर्शदीप ले सकते हैं जबकि प्रसिद्ध कृष्णा की जगह आकाशदीप को मौका दिया जा सकता है। वहीं भारतीय प्लेइंग इलेवन में शार्दुल ठाकुर की जगह कुलदीप यादव को दी जा सकती है और कई पूर्व क्रिकेटर कुलदीप को अंतिम ग्यारह में मौका देने की बात भी कर रहे हैं।

साई सुदर्शन-करुण नायर को मिल सकता है मौका

इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में शायद टीम इंडिया में ये 3 बदलाव तो देखने को निश्चित तौर पर मिल सकते हैं। अब बैटिंग की बात करें तो यहां पारी की शुरुआत केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ही करेंगे। तीसरे नंबर पर पहले टेस्ट में खराब प्रदर्शन करने वाले साई सुदर्शन पर फिर भरोसा जताया जा सकता है। वहीं चौथे नंबर पर खुद कप्तान गिल होंगे जबकि पांचवें नंबर पर टीम के उप-कप्तान ऋषभ पंत होंगे। छठे नंबर पर करुण नायर पर टीम फिर से भरोसा दिखा सकती है क्योंकि उन्हें 8 साल के बाद टीम में लाया गया है और इतनी जल्दी उनसे शायद की किनारा किया जाएगा।

दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान/विकेटकीपर), करुण नायर, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आकाशदीप, मोहम्मद सिराज।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here