IND vs ENG: कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया किस इंग्लिश खिलाड़ी की वजह से टीम को हार मिली

0

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में खेला गया। इस मैच में जोस बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड ने भारत को 26 रन से हरा दिया और इंग्लिश टीम की जीत में बेन डकेट की अर्घशतकीय पारी (51 रन) साथ ही जोफ्रा आर्चर (2 विकेट), ब्राइडन कार्स (2 विकेट), जिमी ओवर्टन (3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी का बड़ा योगदान रहा। इसके अलावा कप्तान जोस बटलर (24 रन) और लियान लिविंग स्टोन (43 रन) ने भी अपनी टीम के लिए अच्छी पारी खेली।

आदिल राशिद को जाता है जीत का श्रेय

इंग्लैंड की तीसरे मैच में जीत के बाद भी भारत सीरीज में अब भी 2-1 से आगे है, लेकिन भारत को अब सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि इंग्लिश टीम लय में आ गई है और चौथे मुकाबले में कुछ भी हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तीसरे मैच में भारत को मिली हार के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि किस इंग्लिश खिलाड़ी की वजह से टीम को हार मिली।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तीसरे मैच के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने कहा कि मुझे लगा कि बाद में ओस होगी और मुझे लगता है कि जब तक हार्दिक पंड्या और अक्षर बल्लेबाजी कर रहे थे तब तक मैच हमारे हाथ में था। इंग्लैंड को जो जीत मिली इसका श्रेय आदिल राशिद को जाता है और उन्होंने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की, इसलिए शायद वो विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं। उन्होंने हमें स्ट्राइक रोटेट करने की अनुमति नहीं दी। इसी वजह से हमारी टीम में भी कई स्पिनर थे और हम मैच से कुछ ना कुछ सीखते हैं।

सूर्यकुमार यादव ने आगे कहा कि हमें बल्लेबाजी के नजरिए से कुछ ना कुछ सीखना होगा और हमें वापसी करनी होगी साथ ही हमें अपनी गलतियों से भी सीखना होगा। मुझे यकीन है कि मोहम्मद शमी आगे बेहतर प्रदर्शन करेंगे और वरुण चक्रवर्ती प्रैक्टिस के दौरान वाकई कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वो काफी अनुशासित हैं और कड़ी मेहनत की वजह से उन्हें मैदान पर अच्छे परिणाम मिल रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस मैच में वरुण ने 4 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट लिए तो वहीं आदिल राशिद ने 4 ओवर में 15 रन देकर एक विकेट लिया। इस मैच में इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 171 रन बनाए थे और इसके जवाब में भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 145 रन बनाए। भारत ने इस मैच में टॉस जीता था और फिर बैटिंग के लिए इंग्लैंड को कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here