नई दिल्ली: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ चल रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज़ के आखिरी और निर्णायक मुकाबले के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में सबसे बड़ा सरप्राइज उस तेज़ गेंदबाज़ की वापसी है जो पिछले 3 साल से टेस्ट क्रिकेट से बाहर चल रहा था। इसके अलावा टीम में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है और बाकी के 14 खिलाड़ी वही हैं जो चौथे टेस्ट का हिस्सा थे। इंग्लिश टीम ने यह संकेत दिया है कि वह सीरीज़ को बराबरी पर खत्म करने के लिए पूरी ताकत झोंकने वाली है।
तीन साल बाद टेस्ट टीम में वापसी
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 5वें टेस्ट मैच के लिए तेज गेंदबाज़ जेमी ओवर्टन को टीम में शामिल किया है। ओवर्टन ने पिछले तीन सालों से इंग्लैंड के लिए कोई टेस्ट नहीं खेला था। अब उन्हें एक बार फिर मौका दिया गया है। जेमी ने इंग्लैंड के लिए अब तक सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है जिसमें उन्होंने 2 विकेट हासिल किया था। जेमी ने इंग्लैंड के लिए एकमात्र टेस्ट मैच लीड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ जून 2022 में खेला था।
5वें टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की टीम
बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, लियाम डॉसन, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जोश टंग, क्रिस वोक्स।
5वें टेस्ट से पहले इंग्लैंड 2-1 से सीरीज में आगे
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में फिलहाल बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम 2-1 से आगे है। अब तक इस सीरीज के 4 मैच खेले जा चुके हैं और अब सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से ओवल, इंग्लैंड में खेले जाएंगे। इस सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड के जीत मिली थी और फिर भारत ने वापसी करते हुए दूसरा मैच जीत लिया। इसके बाद इंग्लैंड ने फिर से तीसरा टेस्ट मैच जीत लिया, लेकिन फिर भारत ने चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ करा लिया।

