IND vs ENG: इंग्लैंड के घातक तेज गेंदबाज हो सकते हैं पहले टेस्ट मैच से बाहर

0

नई दिल्ली: शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टेस्ट टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है जिसकी शुरुआत 20 जून से होगी। इस टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड के घातक तेज गेंदबाज गस एटकिंसन का भारत के खिलाफ खेलना संदिग्ध है। एक रिपोर्ट के मुताबिक गस हैमस्ट्रिंग की वजह से पहले टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गस एटकिंसन इस महीने के अंत में भारत के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच में खेलने के लिए संदिग्ध हैं, क्योंकि उनके दाहिने हैमस्ट्रिंग में खिंचाव है। 27 साल के गस एटकिंसन को पिछले महीने जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के दौरान चोट लगी थी, जिसके कारण वह वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई वनेड सीरीज से बाहर भी हो गए थे जिसे इंग्लैंड ने 3-0 से जीत था।

गस एटकिंसन ने अपने 12 टेस्ट मैचों में तीन बार पांच विकेट लिए हैं और इंग्लैंड की गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा रहे हैं। अगर एटकिंसन समय पर ठीक नहीं हो पाते हैं, तो यह इंग्लैंड के लिए बड़ा झटका होगा, जो पहले से ही मार्क वुड और ओली स्टोन की चोटों से जूझ रहा है। इसके अलावा अंगूठे की चोट के कारण जोफ्रा आर्चर की टेस्ट क्रिकेट में वापसी में भी देरी हुई है। गस के टीम में नहीं होने से इंग्लैंड की तेज गेंदबाजी यूनिट कमजोर पड़ सकती है और इसका फायदा भारत को हो सकता है। भारत ने इस टेस्ट सीरीज के लिए पहले ही टीम का ऐलान कर दिया है जबकि इंग्लैंड ने अब तक 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान नहीं किया है।

इंग्लैड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद। सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here