IND vs ENG: साई सुदर्शन नहीं कर पाएंगे डेब्यू, टेस्ट की प्लेइंग XI में नहीं मिलेगी जगह

0

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है और टीम इंडिया 20 जून से लीड्स में अपने अभियान की शुरुआत इंग्लिश टीम के खिलाफ करेगी। रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम शुभमन गिल की कप्तानी में पहली बार मैदान पर टेस्ट मैच खेलने उतरेगी और अब सबकी निगाहें टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर लगी है कि पहले मैच के लिए भारतीय टीम का कांबिनेशन क्या होगा।

साई सुदर्शन को प्लेइंग XI में नहीं मिलेगी जगह

घरेलू स्तर साथ ही IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले साई सुदर्शन को भारतीय टेस्ट टीम में पहली बार जगह दी गई है, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में वो शायद ही टेस्ट डेब्यू कर पाएं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत अपनी प्लेइंग इलेवन में दो ऑलराउंडर को खिलाना चाहता है जिसमें रविंद्र जडेजा का चयन लगभग पक्का है। दूसरे ऑलराउंडर के रूप में प्लेइंग इलेवन में नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर या फिर वाशिंगटन सुंदुर में से किसी एक को जगह दी जा सकती है। दो ऑलराउंडर के खेलने की स्थिति में टीम में एक फ्रंटलाइन बैटर की संख्या को कम करना होगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कहा गया है कि साई सुदर्शन का अंतिम ग्यारह में चुने जाने की संभावना नहीं है।

करुण नायर को मिलेगी जगह

करुण नायर को प्लेइंग इलेवन में जगह दिया जाना तय है। उन्होंने भारत के लिए आखिरी बार 2017 में मोहाली में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था और अब घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें 8 साल के बाद एक बार फिर से टेस्ट टीम में जगह दी गई है। वो भारत के नए स्लिप कॉर्डन में नियमित चेहरों में से एक हैं और ये बात प्रैक्टिस सेशन से भी साफ हो चुकी है। करुण नायर भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले वीरेंद्र सहवाग के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज भी हैं।

कुलदीप यादव को कर सकते है शामिल 

पहला टेस्ट मैच हेडिंग्ले, लीड्स में खेला जाएगा और इस पिच पर पहले तो हरियाली रहेगी, लेकिन भारत को उम्मीद है कि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा पिच सूखती चली जाएगी। ऐसे में भारतीय टीम प्लेइंग इलेवन में दूसरे स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव को शामिल कर सती है। वहीं पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया तीन मुख्य तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर सकती है। तीन मुख्य तेज गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज तो पक्के हैं, लेकिन तीसरा गेंदबाज अर्शदीप सिंह या फिर प्रसिद्ध कृष्णा में से कोई एक हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here