IND vs IRE T20 : भारत-आयरलैंड तीसरा टी-20 मुकाबला बुधवार को,डबलिन में बारिश मजा बिगाड़ सकती है

0
IND vs IRE T20
IND vs IRE T20

नई दिल्ली। भारत और आयरलैंड ( IND vs IRE) के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला बुधवार को डबलिन के द विलेज में खेला जाएगा। टीम इंडिया शुरुआती दोनों मैचों को जीतकर सीरीज को पहले ही अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में आखिरी मैच में जसप्रीत बुमराह एंड कंपनी युवा प्लेयर्स को आजमाना चाहेगी। वहीं, मेजबान टीम की निगाहें सीरीज का अंत जीत के साथ करने पर होगी।

भारत और आयरलैंड (IND vs IRE) के बीच तीसरा टी-20 मैच डबलिन के द विलेज मैदान पर खेला जाना है। बुधवार को डबलिन में बारिश होने की संभावना ना के बराबर है। यानी क्रिकेट फैन्स को पूरे 40 ओवर का रोमांचक मुकाबला बिना किसी रुकावट के देखने को मिल सकता है। डबलिन में मैच के समय पर मौसम एकदम साफ रहने की उम्मीद है। सीरीज के पहले टी-20 में बारिश विलेन साबित हुई थी और भारत को डकवर्थ लुईस नियम के तहत विजेता घोषित किया गया था।

डबलिन के इस मैदान पर अब तक 18 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 10 मैचों में जीत चेज करने वाली टीम के हाथ लगी है। वहीं, 8 मैचों में मैदान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मारा है। ऐसे में तीसरे टी-20 मुकाबले में भी टॉस काफी अहम रोल प्ले कर सकता है। इस ग्राउंड पर रनों का पीछा करना आसान माना जाता है, जिसकी गवाही रिकॉर्ड खुद दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here