IND vs Ireland T20 : बारिश का येलो अलर्ट

0
IND vs Ireland T20 : बारिश का येलो अलर्ट
IND vs Ireland T20 : बारिश का येलो अलर्ट

नई दिल्ली। डबलिन में आज शुक्रवार (18 अगस्त) से भारत और आयरलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत होगी।मैच स्थानीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे (भारतीय समयानुसार 7:30 बजे) शुरू होगा।

भारत की नजर सीरीज में जीत से शुरुआत करने पर होगी। इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी जसप्रीत बुमराह के हाथों में है। बुमराह सितंबर 2022 के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हैं। हालांकि, उनकी वापसी में बारिश विलेन बन सकती है। डबलिन में मैच के दौरान बारिश के आसार हैं।

मिडिया रिपोर्ट के अनुसार, खेल की शुरुआत में बारिश की संभावना 67 फीसदी है। 18 अगस्त के लिए डबलिन में पहले ही बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है, जिसके कारण मैच में देरी हो सकती है। अगर बारिश तेज हुई मैच धुल भी सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here