नई दिल्ली: ICC Men’s T20 World Cup 2026 के फाइनल में India national cricket team और New Zealand national cricket team के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया है। अब न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 256 रन का मुश्किल लक्ष्य है। यह लक्ष्य आसान नहीं है, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम भी मजबूत मानी जाती है और उसकी बल्लेबाजी पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। भारत के लिए इस मैच में Sanju Samson, Abhishek Sharma और Ishan Kishan ने शानदार और आक्रामक बल्लेबाजी की, जबकि आखिर में Shivam Dube ने भी तेज पारी खेलकर टीम के स्कोर को 255 रन तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के वक्त कहा कि आज उनकी टीम की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी जो टीम पिछले मैच में खेली थी और जीत दर्ज की थी, वही इस मैच में भी खेल रही है। लाइव स्कोर के साथ साथ आप यहां हिंदी में हर बॉल की कमेंट्री भी पढ़ सकते हैं। यानी आपको अब कहीं और जाने की जरूरत नहीं है।
भारत और न्यूजीलैंड दोनों ने अब तक इस पूरे टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया है। जहां भारतीय टीम ने केवल एक मैच हारा है, वहीं न्यूजीलैंड की टीम दो मैच हारी है। अब देखना होगा कि आज कौन सी टीम बाजी मारती है। जिस तरह का प्रदर्शन दोनों टीमों का अब तक रहा है, उससे पता चलता है कि मैच काफी रोचक होगा। अगर पूरे 40 ओवर का मुकाबला हो जाए तो कोई ताज्जुब की बात नहीं होनी चाहिए।
न्यूजीलैंड की टीम: टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन ऐलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी
भारत की टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव।

