नई दिल्ली : डिफेंडिंग चैंपियन भारत के पास अपने खिताब की रक्षा करने का शानदार मौका है। अब तक टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कोई भी टीम बैक-टू-बैक चैंपियन नहीं बन पाई है, लेकिन टीम इंडिया के पास इस बार इतिहास रचने का सुनहरा अवसर है। इतना ही नहीं, टी20 वर्ल्ड कप में आज तक कोई भी मेजबान टीम खिताब नहीं जीत सकी है, और भारत के पास इस रिकॉर्ड को भी तोड़ने का मौका है।
भारत के पास इतिहास रचने का मौका है, लेकिन सामने कीवी टीम है जो शानदार लय में है। न्यूजीलैंड ने जिस तरह से बेहद मजबूत साउथ अफ्रीका को एकतरफा अंदाज में हराया था वो कमाल का था। फिन एलन की शतकीय पारी और टिम सीफर्ट की अर्धशतकीय पारी के दम पर कीवी ने प्रोटियाज को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। भारत को इस टीम के खिलाफ जीतने के लिए अपनी बेस्ट अंतिम ग्यारह के साथ उतरना होगा।

