IND vs NZ Final: क्या अभिषेक-वरुण की होगी छुट्टी? फाइनल में भारत-न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11

0

नई दिल्ली : डिफेंडिंग चैंपियन भारत के पास अपने खिताब की रक्षा करने का शानदार मौका है। अब तक टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कोई भी टीम बैक-टू-बैक चैंपियन नहीं बन पाई है, लेकिन टीम इंडिया के पास इस बार इतिहास रचने का सुनहरा अवसर है। इतना ही नहीं, टी20 वर्ल्ड कप में आज तक कोई भी मेजबान टीम खिताब नहीं जीत सकी है, और भारत के पास इस रिकॉर्ड को भी तोड़ने का मौका है।

भारत के पास इतिहास रचने का मौका है, लेकिन सामने कीवी टीम है जो शानदार लय में है। न्यूजीलैंड ने जिस तरह से बेहद मजबूत साउथ अफ्रीका को एकतरफा अंदाज में हराया था वो कमाल का था। फिन एलन की शतकीय पारी और टिम सीफर्ट की अर्धशतकीय पारी के दम पर कीवी ने प्रोटियाज को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। भारत को इस टीम के खिलाफ जीतने के लिए अपनी बेस्ट अंतिम ग्यारह के साथ उतरना होगा।

फाइनल में भारत की प्लेइंग 11 लगभग तय, बदलाव की संभावना कम

फाइनल से पहले सबसे ज्यादा चर्चा अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को लेकर हो रही है। दुनिया के नंबर एक बैटर अभिषेक और गेंदबाज वरुण का प्रदर्शन अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है, जिससे टीम इंडिया को कुछ मुश्किलें झेलनी पड़ी हैं। हालांकि टीम के अन्य खिलाड़ी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, फिर भी इन दोनों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या ये दोनों प्लेइंग इलेवन में बने रहेंगे? फिलहाल संकेत यही हैं कि अभिषेक टीम का हिस्सा रहेंगे। वहीं वरुण की जगह कुलदीप यादव को मौका देने पर विचार किया जा सकता है। इसके अलावा भारतीय टीम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नजर नहीं आ रही है।

न्यूजीलैंड की बात करें तो ये भी अपनी प्लेइंग इलेवन में फाइनल के लिए बदलाव करे इसकी संभावना कम ही नजर आती है। इस टीम में टिम सीफर्ट, फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, चैपमैन, डेरिल मिचेल जैसे बैटर हैं जबकि स्पिनर के रूप में टीम में सैंटनर, कोल मैककॉन्ची मौजूद हैं। टीम में तेज गेंदबाज के रूप में मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन भी हैं। रचिन, ग्लेन फिलिप्स टीम को स्पिन विकल्प उपलब्ध करवाते हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैसमन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11

टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here